4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedसेना पर गलवान का ताना मारकर निकल गईं, रिचा क्या आपको उस...

सेना पर गलवान का ताना मारकर निकल गईं, रिचा क्या आपको उस शौर्य की कहानी याद नहीं?

Published on

नई दिल्ली

बचपन में हमें सिखाया जाता था कि किसी मुद्दे पर बोलने से पहले 100 बार सोचना चाहिए। किसी अहम मुद्दे पर बिल्कुल ही ऐसा होना चाहिए। बात जब सेना के मनोबल को लेकर हो तो तब तो सर्तकता बेहद जरूरी है। लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिसे लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। भारतीय सेना के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर सरकार के आदेश का पालन करने वाले बयान पर गलवान वाला ट्वीट कर अभिनेत्री रिचा चड्ढा बुरी तरह फंस गई है। दरअसल, कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि POK फिर से भारत के कब्जे में होगा। इसी बयान पर सेना के नॉर्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रतिक्रिया दी थी। सेना के इस बयान पर रिचा ने एक ट्वीट किया था। दरअसल, रिचा के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हमलावर हो गई है। बीजेपी नेता रिचा के इस ट्वीट को सुरक्षाबलों का अपमान बता रहे हैं। रिचा अब माफी मांगकर अपने खानदान में सेना परंपरा की दुहाई दे रही हैं। लेकिन अगर ऐसा वह ट्वीट करने के पहले सोच लेती तो इसकी नौबत ही नहीं आती। उन्हें यह समझने की जरूरत थी कि ये फिल्म का कोई सेट नहीं है जहां आप रिटेक करते हैं। ये युद्ध का मैदान है। जवान अपनी शहादत देकर आपको महफूज रखते हैं।

ये सिनेमा नहीं हैं रिचा!
रिचा ने सेना के पीओके वाले बयान पर ट्वीट किया था। Galwan Says Hi। उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रिचा को घेर लिया है। लोग उनके इस ट्वीट को सेना का अपमान बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग ट्वीट कर रहे हैं कि रिचा ने देश के लिए अपनी जान देने वाले जवानों का अपमान कर रही हैं।

गलवान में भारतीय-चीनी सैनिकों में हुई थी झड़प
2020 में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे जबकि चीन के 45 से ज्यादा जवान मारे गए थे। 15 और 16 जून की दरम्यानी रात हुई इस झड़प में 17 भारतीय सैनिक घायल भी हुए थे। इस झड़प में चीन को भारतीय सेना ने पहुंचाया था नुकसान। खबरों के मुताबिक इस संघर्ष में चीन के 45 से ज्यादा जवान मारे गए थे जबकि कई घायल हुए थे। अभी भी चीन और भारत के बीच LAC पर तनातनी चल रही है। दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्ते अभी भी रुके हुए हैं।

आखिर इस ट्वीट की जरूरत क्या थी?
अभिनेत्री रिचा चड्ढा के ट्वीट के टाइमिंग को लेकर भी सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं। आखिर ऐसे ट्वीट की जरूरत क्या थी। क्या ऐसे ट्वीट से सेना का मनोबल नहीं गिरेगा? दरअसल, अभिनेत्री को यह समझना होगा कि यह फिल्म नहीं है। यहां कड़ाके की ठंड में सीमा पर ड्यूटी निभा रहे जवान की बात है। गलवान में भारतीय वीरों ने ऐसा पराक्रम दिखाया जिससे डरकर ही चीन शांति की बात करने लगा है। वैसे भी गलवान घाटी कोई फिल्म का सेट नहीं होता है, जहां आपको अभिनय करना होता है। यहां जवान विकट परिस्थिति में रहते हुए देश की रक्षा करते हैं। इस बेमतलब के ट्वीट की जरूरत क्या थी?

ट्विटर पर घिरीं रिचा
इस ट्वीट के बाद रिचा को लोग ट्विटर पर घेर रहे हैं। अंशिका नामक एक यूजर ने लिखा कि गलवान घाटी में भारतीय जवानों की शहादत का मजाक बनाना शर्मनाक है। एक अन्य यूजर ने कहा कि पीओके पर लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेद्वी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रिचा के गलवान कहता है हाय, उन जवानों के लिए अपमानजनक है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

बीजेपी ने भी रिचा को घेरा
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा कि यह अपमानजनक ट्वीट है। इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। हमारे सुरक्षाबलों के अपमान को सही नहीं ठहराया जा सकता है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...