8.8 C
London
Sunday, March 8, 2026
HomeUncategorized'गांधी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं...' स्वरा भास्कर का ट्विटर...

‘गांधी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं…’ स्वरा भास्कर का ट्विटर सस्पेंड, बापू पर Tweet पड़ गया महंगा

Published on

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का एक्स अकाउंट परमानेंट सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बाद अपनी निराशा जताते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। एक्ट्रेस ने अपनी निराशा जताई कि कैसे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने के बाद उनके दो ट्वीट्स को कॉपीराइट का उल्लंघन बताया गया। स्वरा ने उन्हें एक्स से मिले नोटिस के स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए।उन्होंने लिखा, ‘डियर एक्स, दो ट्वीट्स की दो फोटोज को ‘कॉपीराइट उल्लंघन’ बताया गया है। जिस आधार पर मेरा एक्स अकाउंट ब्लॉक किया गया है, मैं उस तक पहुंच नहीं सकती। मैंने वो दो फोटोज यहां शेयर की हैं।’

इस ट्वीट के बाद ट्विटर सस्पेंड
इसके बाद उन्होंने विस्तार से बताया कि उनकी कौन सी पोस्ट उल्लंघन बताई गई थीं। उन्होंने लिखा, ‘एक नारंगी बैकग्राउंड और हिंदी देवनागरी लिपि में लिखा था- गांधी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं। ये भारत में प्रगतिशील आंदोलन का एक लोकप्रिय नारा है। कोई कॉपीराइट उल्लंघन नहीं है। यह एक मुहावरे के जैसा है।’

दूसरी तस्वीर में बेटी
स्वरा ने फिर सवाल किया कि उनकी बेटी की तस्वीर को कॉपीराइट उल्लंघन कैसे माना जा सकता है। उन्होंने लिखा, ‘दूसरी मेरे बच्चे की तस्वीर है जिसमें उसका चेहरा छिपा हुआ है और वह भारतीय ध्वज लहरा रही है। उस पर ‘हैप्पी रिपब्लिक डे इंडिया’ लिखा हुआ है। यह कॉपीराइट का उल्लंघन कैसे हो सकता है ???? मेरे बच्चे की समानता पर किसका कॉपीराइट है??? ये दोनों शिकायतें कॉपीराइट उल्लंघन के लिए तर्कसंगत और हंसाने वाली हैं।’

आवाज दबाने की कोशिश हुई- स्वरा
एक्ट्रेस ने दावा किया कि अगर ट्वीट्स की रिपोर्ट की गई है, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि उनकी अभिव्यक्ति और बोलने की स्वतंत्रता को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वरा को आखिरी बार 2022 की फिल्म ‘मीमांसा’ में देखा गया था और वह जल्द ही ‘मिसेज फलानी’ में नजर आएंगी। 2023 में उन्होंने एक्टिविस्ट और राजनेता फहाद अहमद से शादी की थी। उसी साल उन्होंने अपनी बेटी राबिया को जन्म दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...