17.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedदुनियाभर के अरबपतियों को पछाड़ गौतम अडानी बने टॉपर, दो घंटे में...

दुनियाभर के अरबपतियों को पछाड़ गौतम अडानी बने टॉपर, दो घंटे में ₹ 3,94,76,40,00,000 बढ़ी दौलत

Published on

नई दिल्ली

हिंडनबर्ग के हमले के बाद बुरे दौर से गुजरने के बाद अब अडानी समूह अब उबरने लगी है। अडानी समूह की कंपनियों के शेयर में ताबड़तोड़ तेजी लौट रही है। अडानी के शेयर बीते 4 दिनों से रॉकेट बन गए हैं। शेयरों में रिकवरी के बाद अडानी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ से ऊपर चढ़ गया है। वहीं गौतम अडानी की दौलत भी तेज रफ्तार से भाग रही है। बीते दीन-चार दिनों में गौतम अडानी की संपत्ति में 11 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। गौतम अडानी का नेटवर्थ हिंडनबर्ग के हमले के बाद 31 अरब डॉलर तक गिर गया था। जो अब धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। गौतम अडानी पिछले दो दिनों से फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर की लिस्ट में आज के विनर और लूजर की लिस्ट में सबसे ऊपर बने हुए हैं।

इस लिस्ट में नंबर 1
शुक्रवार, 3 मार्च को गौतम अडानी फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में सबसे ज्यादा संपत्ति कमाने वालों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। इससे पहले 2 मार्च को भी वो टॉप गेनर रहे थे। 2 मार्च और तीन मार्च को भी गौतम अडानी कमाई करने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहे हैं। आज उन्होंने बाजार खुलने के दो घंटे के भीतर ही 4.8 अरब डॉलर यानी करीब 3,94,76,40,00,000 रुपये कमा लिए हैं।

अमीरों की लिस्ट में ऊपर चढ़ रहे अडानी
गौतम अडानी फोर्ब्स बिलेनियर की लिस्ट में लगातार छलांग लगा रहे हैं। तीन दिनों में वो 37वें नंबर से चढ़कर 26वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तीन कारोबारी दिनों में करीब 11 अरब डॉलर की कमाई कर ली है। हालांकि उन्हें अपनी पोजिशन हासिल करने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी है। अडानी के शेयरों में तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप एक दिन में 1 लाख करोड़ उछल गया है। आपको बता दें कि अमेरिकी फर्म QGQ ने अडानी समूह की 4 कंपनियों के 17 करोड़ से ज्यादा शेयर्स खरीदे हैं। इसके लिए कंपनी ने 15449 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस खबर के बाद बाजार खुलने के मजह 30 मिनट में अडानी ग्रुप के मार्केट कैप में करीब 53 हजार करोड़ रुपये उछल गया।

Latest articles

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

भोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड : गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने से हार्ट पंचर हुआ, 50 लाख के लेनदेन पर भी जांच

भोपाल। भोपाल में किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...