8 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी को 35 अरब डॉलर की चपत, जानिए इस साल कौन...

गौतम अडानी को 35 अरब डॉलर की चपत, जानिए इस साल कौन रहा कमाई में नंबर वन

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के नाम इस साल अनचाहा रेकॉर्ड चस्पा हो गया है। वह 2023 में सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने वाले अरबपतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अडानी की नेटवर्थ में 35.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने से पहले अडानी की नेटवर्थ रॉकेट की तेजी से बढ़ रही थी और वह कुछ समय के लिए दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस बन गए थे। आज वह 85.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं।

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप पर शेयरों की कीमत के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए गए थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया था लेकिन इससे ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने से पहले ग्रुप का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया था जो फिलहाल 14 लाख करोड़ रुपये रह गया है। एक समय तो अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 60 फीसदी तक गिर गया था। नौ मार्च को यह 10 लाख करोड़ रुपये रह गया था। लेकिन हाल के दिनों में इसमें सुधार हुआ है।

कौन है कमाई में नंबर वन
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में दुनिया के नंबर एक रईस एलन मस्क टॉप पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 93.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में 75.1 अरब डॉलर और जेफ बेजोस की नेटवर्थ में 65 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। दुनिया के टॉप 20 रईसों की बात करें तो अडानी और जूलिया फ्लेशर कोच एंड फैमिली को छोड़कर बाकी सबकी नेटवर्थ में तेजी आई है। टॉप 20 रईसों में सबसे कम नेटवर्थ मुकेश अंबानी की बढ़ी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ इस साल 5.16 अरब डॉलर बढ़ी है और वह 92.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...