6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorized1.87 लाख करोड़ के झटके के अगले दिन अखबारों के जरिए गौतम...

1.87 लाख करोड़ के झटके के अगले दिन अखबारों के जरिए गौतम अडानी ने दिखाई अपनी ताकत

Published on

नई दिल्ली

गौतम अडानी वो नाम है, जिसने कभी भी छोटा नहीं सोचा। स्कूल ड्रॉप आउट गौतम अडानी ने अपने दम पर अडानी समूह का विशाल साम्राज्य खड़ा कर दिया। एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में उन्हें तीसरा पायदान मिला था, लेकिन अमेरिकी रिसर्च फर्म की एक रिपोर्ट ने खलबली मचा दी है। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी समूह पर गंभीर आरोप लगाए, जिसकी वजह से गौतम अडानी को बड़ा नुकसान हुआ है। गौतम अडानी की संपत्ति गिरकर 96.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इस रिपोर्ट के कारण अडानी के नेटवर्थ में 23 बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। इस खबरों के बाद आज देश के प्रमुख अखबारों में अडानी समूह ने फुल पेज विज्ञापन दिया गया है। हिंडनबर्गद की रिपोर्ट के कारण निवेशकों, लोगों में एक डर का माहौल सा बन गया था, लेकिन अडानी ने इस विज्ञापन के जरिए उन डर को खत्म करने की कोशिश की है। उन्होंने बताने की कोशिश की है कि अडानी समूह की नींव कितनी मजबूत है ।

झटकों क बाद अडानी ने दिखाई ताकत
गौतम अडानी की कंपनी अडानी समूह का साम्राज्य इतना कमजोर नहीं कि एक रिपोर्ट से उसकी नींव हिल जाए। जमीन से लेकर आसमान तक, पानी से लेकर सड़कों तक, तेल से लेकर ग्रीन एनर्जी तक अडानी समूह का कब्जा है। आज अखबारों में अडानी ग्रुप ने फुल पेज विज्ञापन दिया है। इस विज्ञापन के जरिए उन्होंने अपनी कंपनियों के विस्तार की झलक दिखाई है। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, जो अडानी ग्रुप का हिस्सा है, देश की टॉप बिजनस हाउस में शामिल है। अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनोमिक जोन लिमिटेड, अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड, अडानी पावर लिमिटेड, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अडानी टोटल गैस लिमिटेड और अडानी वैल्मर लिमिटेड भारत के आत्मनिर्भर भारत मिशन को बढ़ावा देता है। विज्ञापन में जरिए बताया गया है कि कैसे अडानी एंटरप्राइजेज देश निर्माण पर बल दे रहा है। अडानी समूह ने अपने विज्ञापन के जरिए बताया है कि उनका फोकस ‘भारत पर निर्भर वर्ल्ड’ मिशन पर है।

इस विज्ञापन के जरिए अडानी समूह ने अपने अब तक कामों का ब्यौरा दिया है। सड़क, पानी, हवा , डेटा सेंटर, आपके घर से किचन तक अडानी समूह कहां-कहां छाया हुआ है, इसकी झलक विज्ञापन में दखाई गई है। ग्रीन हाइड्रोजन, एयरपोर्ट, डेटा सेंटर, रोड और मेट्रो रेल, वाटर, सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग, खाने पानी की चीजें, माइनिंग, डिफेंस एंड एयरोस्पेस, डिजिटल सेक्टर में अडानी का दबदबा है।

रिपोर्ट ने उड़ा दी होश
गौरतलब है कि अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अजानी समूह को लेकर एक निगेटिव रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट के आने के बाद से अडानी के शेयरों में गिरावट आने लगी है। समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने एक झटके में 22.6 अरब डॉलर यानी 1.84 लाख करोड़ रुपये गवां दिए है। वहीं कंपनी के निवेशकों के 4.2 लाख करोड़ रुपये डूब गए। कंपनी के मार्केट कैप में 22 फीसदी तक की गिरावट अआई है। शेयर बाजार में अडानी की लिस्टेड कंपनियां लाल निशान के साथ बंद हुई।
अडानी के शेयरों में जबरदस्त गिरावट …

अडानी ट्रांसमिशन -27.1 फीसदी
अडानी पोर्ट्स – 21.3 फीसदी
अडानी ग्रीन एनर्जी – 22 फीसदी
अडानी एंटरप्राइजेज – 19.8 फीसदी
अडानी पावर – 9.7 फीसदी
अडानी टोटल गैस – 24.5 फीसदी
एसीसी सीमेंट – 19.4 फीसदी
अंबुजा सीमेंट – 23.5 फीसदी
अडानी विल्मर – 9.7 फीसदी
एनडीटीवी – 9.7 फीसदी

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...