15.7 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी ने चार कंपनियों में बेची हिस्सेदारी, खरीदने वाली अमेरिकी कंपनी...

गौतम अडानी ने चार कंपनियों में बेची हिस्सेदारी, खरीदने वाली अमेरिकी कंपनी को पहले ही दिन जबरदस्त प्रॉफिट

Published on

नई दिल्ली

मुसीबत में घिरे कारोबारी गौतम अडानी ने अपनी चार कंपनियों में कुछ हिस्सेदारी बेच दी है। एसबी अडानी फैमिली ट्रस्ट ने आज ओपन मार्केट के जरिए अडानी ग्रुप की चार कंपनियों के 21 करोड़ शेयर 15,556 करोड़ रुपये में बेच दिए। यह ट्रस्ट प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा है। ब्लॉक डील डेटा के मुताबिक ट्रस्ट ने ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ), अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी ट्रांसमिशन में हिस्सेदारी बेची है। अमेरिका की कंपनी जीक्यूजी पार्टनर्स ने सेकेंडरी ब्लॉक ट्रेड टांजैक्शंस के जरिए यह हिस्सेदारी खरीदी है। इन सभी कंपनियों के शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों ने तो अपर सर्किट छुआ।

जीक्यूजी ने अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों की खरीदारी 1,410.86 रुपये के भाव पर की और कुल 5,460 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसी तरह एपीएसईजेड के 5,282 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। यह खरीदारी 596.20 रुपये के भाव पर की गई। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 668.4 रुपये और अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 504.6 रुपये के भाव पर खरीदे। अमेरिकी कंपनी ने अडानी ट्रांसमिशन में 1,898 करोड़ रुपये और अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,806 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। अडानी ग्रुप ने कहा कि अमेरिका कंपनी का निवेश देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए अहम है। ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज इस ट्रांजैक्शन में ब्रोकर की भूमिका निभाई।

अमेरिकी कंपनी की पहले ही दिन हुई चांदी
अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर आज 2.69 फीसदी की उछाल के साथ 1606.70 रुपये पर बंद हुआ। यानी अमेरिकी कंपनी को एक ही दिन में हर शेयर पर करीब 196 रुपये का फायदा हुआ। इसी तरह अडानी पोर्ट्स का शेयर 3.50 फीसदी की तेजी के साथ 623.20 रुपये पर बंद हुआ। अडानी ट्रांसमिशन का शेयर पांच फीसदी तेजी के साथ 708.35 रुपये और अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर भी पांच फीसदी तेजी के साथ 535.25 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह अमेरिकी कंपनी ने पहले ही दिन जमकर मुनाफा कमाया। जानकारों का कहना है कि इस डील से गौतम अडानी की कुछ राहत मिलेगी और निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा। बुधवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार तीसरे दिन तेजी आई।

अडानी ग्रुप के सीएफओ जुगेशिंदर सिंह ने कहा कि हम जीक्यूजी का स्ट्रैटजिक इनवेस्टर के रूप में स्वागत करते हैं। यह ट्रांजैक्शन अडानी ग्रुप की कंपनियों में ग्लोबल इनवेस्टर्स का भरोसा दिखाता है। जीक्यूजी पार्टनर्स के चेयरमैन और सीआईओ राजीव जैन ने कहा कि अडानी ग्रुप की कंपनियों में लॉन्ग टर्म ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं। ये कंपनियां आने वाले समय में देश की इकॉनमी और एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। 24 जनवरी को आई एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी।

Latest articles

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

भोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड : गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने से हार्ट पंचर हुआ, 50 लाख के लेनदेन पर भी जांच

भोपाल। भोपाल में किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...