20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी की मौज, 11 लाख करोड़ के पार गया कंपनियों का...

गौतम अडानी की मौज, 11 लाख करोड़ के पार गया कंपनियों का मार्केट कैप, जानिए क्यों पैसा लगा रहे लोग?

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के शेयरों पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर अब दूर-दूर तक नहीं है। भारी खरीदारी के चलते शुक्रवार को अडानी ग्रुप का कुल बाजार पूंजीकरण 11 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार वैश्विक और घरेलू निवेशकों की खरीदारी देखने को मिल रही है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन अडानी ग्रुप की कंपनियों ने अपने मार्केट कैप में 7,039 करोड़ रुपये जोड़े। इससे ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 11.02 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

ग्रुप ने जोड़े 5 लाख करोड़ रुपये
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद लोगों ने अडानी ग्रुप के शेयरों में जमकर बिकवाली की थी। कई शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। फिर मार्च, 2023 के बाद से शेयरों में रिकवरी आना शुरू हुई। तब से अडानी ग्रुप ने अपने मार्केट कैप में करीब 5 लाख करोड़ रुपये जोड़े हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर बिजनस का हो रहा विकास
अडानी के शेयरों में उछाल की वजह ग्रुप द्वारा इसके इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर बिजनसेज में लागातर विकास करते रहना, रणनीतिक फोकस, फंड जुटाना और एनर्जी की लगातार बढ़ती डिमांड है। एक जानी-मानी घरेलू ब्रोकरेज फर्म के विश्लेषक ने कहा, ‘निवेशक अडानी ग्रुप के डायवर्सिफाइड बिजनस मॉडल की वैल्यू को पहचान रहे हैं। ग्रुप ने फंडरेजिंग की कोशिशों और प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन को दोगुना कर दिया है। आने वाले समय में बिजली एक प्रमुख मुद्दा बन सकती हैं। क्योंकि मजबूत घरेलू आर्थिक विकास के कारण देश में एनर्जी की डिमांड बढ़ रही है। आने वाले महीनों में यह ट्रेंड अडानी ग्रुप के शेयरों में लिवाली की भावना में बदल सकता है।’

कैसा रहा शेयरों का हाल
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अडानी एंटरप्राइजेज 0.47 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 1.92 फीसदी, अडानी पावर 2.93 फीसदी, अडानी ग्रीन 0.06 फीसदी, एनडीटीवी 0.45 फीसदी और अडानी विल्मर 0.42 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं, एसीसी 0.82 फीसदी, अंबुजा सीमेंट 0.08 फीसदी, अडानी एनर्जी 0.65 फीसदी और अडानी टोटल का शेयर 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...