20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedएक साल में गौतम अडानी की बेतहाशा बढ़ी दौलत, हर दिन कमाए...

एक साल में गौतम अडानी की बेतहाशा बढ़ी दौलत, हर दिन कमाए 1612 करोड़ रुपये

Published on

नई दिल्ली

एशिया के सबसे रईस अरबपति गौतम अडानी ने 2022 की IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल में गौतम अडानी की दौलत बेतहाशा बढ़ी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अडानी की संपत्ति पिछले एक साल में 116 फीसदी बढ़ी है और कुल मिलाकर उन्होंने 5,88,500 करोड़ रुपये जोड़े। हर दिन के हिसाब से देखें तो अडानी ने 1,612 करोड़ रुपये कमाए हैं। रिपोर्ट में गौतम अडानी की कुल संपत्ति 10,94,400 करोड़ रुपये आंकी गई है। आपको बता दें कि गौतम अडानी अभी दुनिया के दूसरे सबसे रईस अरबपति हैं। अडानी से आगे टेस्ला के एलन मस्क हैं।

क्या कहा गया है रिपोर्ट में: हुरुन इंडिया के एमडी अनस रहमान जुनैद ने बताया है कि पिछले पांच वर्षों में अडानी समूह ने अधिग्रहण और ऑर्गेनिक ग्रोथ पर फोकस किया है। इस वजह से संपत्ति में आश्चर्यजनक रूप से 1,440 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। समूह की 7 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं।

पिछले कुछ साल से इन कंपनियों का ग्रोथ लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है साल 2022 को अडानी की बेतहाशा दौलत बढ़ोतरी के लिए याद किया जाएगा। वह एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने एक लाख करोड़ की मार्केट कैप वाली सात कंपनियों का निर्माण किया है।

अंबानी ने गंवाई रैंकिंग: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी या अन्य अरबपतियों की तुलना में अडानी की दौलत 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। ये भी अहम है कि 2012 में अडानी की संपत्ति अंबानी की संपत्ति का मुश्किल से छठा हिस्सा थी। रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी की संपत्ति में पिछले एक साल में 11 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, उन्होंने 10 साल में पहली बार इस लिस्ट से अपनी शीर्ष रैंकिंग गंवा दी है। रिपोर्ट में मुकेश अंबानी की दौलत 7.94 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। अगर पिछले 5 साल के हिसाब से देखें तो मुकेश अंबानी की दौलत 115 फीसदी बढ़ी है।

वैक्सीन बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस एस पूनावाला और उनके परिवार की संपत्ति में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वह अमीरों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। पूनावाला की संपत्ति 2,05,400 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...