17.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedगोल्ड और म्यूचुअल फंड नहीं, रियल एस्टेट में जमकर निवेश कर रहीं...

गोल्ड और म्यूचुअल फंड नहीं, रियल एस्टेट में जमकर निवेश कर रहीं महिलाएं, इस वजह से बना पहली पसंद

Published on

नई दिल्ली

महिलाएं अब गोल्ड, स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में नहीं बल्कि रियल एस्टेट (Real Estate) में निवेश करना ज्यादा पसंद कर रही हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे में यह बात सामने आई है। रियल एस्टेट कंसल्टेंट एनरॉक के एक सर्वे में पता चला है कि देश में 65 फीसदी महिलाएं अब निवेश के लिए रियल एस्टेट को ज्यादा पसंद कर रही हैं। जबकि 20 प्रतिशत महिलाएं शेयर बाजार और सिर्फ आठ प्रतिशत महिलाएं ही सोने में निवेश करना पसंद करती हैं। इस उपभोक्ता सर्वेक्षण के दौरान करीब 5,500 लोगों से सवाल किए गए, जिनमें से 50 प्रतिशत महिलाएं थीं। इसके आधार पर तैयार रिपोर्ट के अनुसार, कम-से-कम 65 प्रतिशत महिला प्रतिभागियों ने रियल एस्टेट में निवेश करना चाहती हैं जबकि 20 प्रतिशत महिलाओं ने शेयर बाजार में निवेश को तरजीह दी।

रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ आठ प्रतिशत महिलाओं ने सोना खरीदने और सात प्रतिशत ने सावधि जमाओं (एफडी) में निवेश को वरीयता दी। एनरॉक ने एक अन्य अध्ययन का जिक्र करते हुए कहा कि 83 प्रतिशत महिलाएं 45 लाख रुपये से अधिक कीमत का मकान तलाश रही हैं। करीब 36 प्रतिशत महिलाओं ने 45-90 लाख रुपये कीमत वाले मकान को वरीयता दी जबकि 27 प्रतिशत ने 90 लाख रुपये से 1.5 करोड़ रुपये के बीच के मकान को तरजीह दी। वहीं 45 लाख रुपये से कम कीमत के मकान खरीदने की इच्छा जताने वाली महिलाओं की संख्या कम थी।

एनारॉक ग्रुप के वाइस चेयरमैन संतोष कुमार के मुताबिक, पिछले एक दशक में, महिलाएं एक प्रमुख आवासीय रियल एस्टेट खरीदार के रूप में उभरी हैं। इसमें भी खासतौर पर शहरी क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हैं। महिलाएं बड़े घरों से लेकर, रेडी-टू-मूव संपत्तियों और विशिष्ट बजट तक सभी सेक्टरों में खरीदारी कर रही हैं। सर्वे के मुताबिक, रियल एस्टेट में निवेश करने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। एनारॉक के मुताबिक, भारतीय महिलाएं अपने नाम पर संपत्ति खरीदने और पंजीकृत कराने के कई फायदे उठा सकती हैं।

Latest articles

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

भोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड : गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने से हार्ट पंचर हुआ, 50 लाख के लेनदेन पर भी जांच

भोपाल। भोपाल में किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...