28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका में हलचल से सोना हो गया सस्ता, लगातार 10 दिन से...

अमेरिका में हलचल से सोना हो गया सस्ता, लगातार 10 दिन से घट रहे हैं दाम

Published on

नई दिल्ली,

अगर आप सोना (Gold) खरीदना चाहते हैं तो फिर ये समय आपके लिए शानदार है. दरअसल Gold की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है. बीते 10 दिनों में इसकी कीमत लगातार घटी है और ये 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे बना हुआ है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के भाव में आ रही कमी का असर घरेलू कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है. बीते एक सप्ताह से ज्यादा समय से इसकी कीमत घटती जा रही है.

गुरुवार को 300 रुपये टूटा सोना
इंटरनेशनल मार्केट में Gold-Silver के भाव में नरमी जारी है. कॉमेक्स पर गोल्ड का भाव 1900 डॉलर प्रति औंस के नीचे ट्रेड कर रहा है. सोने की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीते एक सप्ताह में 0.72 फीसदी की कमी आई है. पीटीआई के मुताबिक, बीते कारोबारी दिन घरेलू मार्केट में Gold की कीमत गिरावट के साथ 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई थी. वहीं गुरुवार को पीली धातु और भी ज्यादा कमजोर हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 17 अगस्त को सोने की कीमत में 300 रुपये की बड़ी गिरावट आई.

ऐसे 60,000 के नीचे पहुंचा Gold
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, गुरुवार को 300 रुपये टूटने के बाद 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Price) गिरकर 59,300 रुपये रह गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को सोने की कीमत का ये आंकड़ा पांच महीने के निचले स्तर को दर्शाता है. सोने की कीमतों में बीते कुछ दिनों में आई गिरावट का अंदाजा आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है. जहां बीते 9 अगस्त को घरेलू मार्केट में सोना 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. वहीं हफ्ते भर में ये गिरकर 60 हजार के नीचे पहुंच गया. 14 अगस्त को इसकी कीमत 59700 रुपये रही थी. वहीं इसके अगले कारोबारी दिन 16 अगस्त को ये 100 रुपये कम होकर 59600 रुपये पर पहुंच गई थी.

इंटरनेशनल मार्केट में गिरीं कीमतें
इंटरनेशनल मार्केट में बुधवार को सोना 1,904 डॉलर प्रति औंस पर था, जो फिलहाल 1895.5 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. गौरतलब है कि बीते सप्ताह अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) द्वारा अमेरिका की रेटिंग को घटाने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी और इसका असर अभी भी दिखाई दे रहा है. सोने का साथ ही चांदी की कीमतों (Silver Price) में भी गुरुवार को कमी आई है और ये भी 300 रुपये की गिरावट के साथ 72,800 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.

घरेलू बाजार में ताजा रेट
वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, शाम 5.30 बजे तक 999 प्योरिटी वाले सोने की कीमत 58,524 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी. वहीं 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने का दाम 58,290 रुपये पर आ गया था. 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना इस समय तक 53,608 रुपये और 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 43,853 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 34,237 रुपये में आ गया है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...