8.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedपहली बार 86000 रुपये के पार पहुंचा सोना... आखिर क्‍यों आ इतनी...

पहली बार 86000 रुपये के पार पहुंचा सोना… आखिर क्‍यों आ इतनी रही तेजी, कब होगा सस्‍ता?

Published on

नई दिल्‍ली ,

हर दिन सोना नया रिकॉर्ड बना रहा है. कल सोना (Gold Rate) 85 हजार प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा था, जबकि आज MCX पर गोल्‍ड के रेट 86 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गए हैं. सोने की कीमत (Gold At All Time High) में यह उछाल कई कारणों से आई है. सोने का आज वायदा भाव 86,360 रुपये के ऑल टाइम हाई पर था.

लेकिन शाम तक सोने के भाव में गिरावट आई और यह 586 रुपये घटकर 85230 रुपये पर बंद हुआ, जबकि चांदी का वायदा भाव (Silver Price) 1696 रुपये सस्‍ता होकर 93599 रुपये पर बंद हुआ. इंटरनेशनल मार्केट में सोने की वायदा कीमतों में तेजी, जबकि चांदी की कीमतों में सुस्ती देखी गई.

पहली बार 86 हजार के पार पहुंचा सोना
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 490 रुपये की तेजी के साथ 86,306 रुपये के भाव पर खुला. वहीं कुछ देर के बाद यह 544 रुपये की तेजी के साथ 86,360 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. यह पहली बार है जब सोना वायदा बाजार में 86 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा है. वहीं कुछ महीने पहले गोल्‍ड ने 78 हजार पर भी पहुंचा था, लेकिन उसके बाद से इसमें लगातार तेजी देखी जा रही है.

क्‍यों सोने-चांदी के भाव में आ रही इतनी तेजी?
  • अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वार और राष्‍ट्रपति ट्रंप की ओर से नए टैरिफ प्‍लान के बाद निवेशकों को सोने जैसा सुरक्षित निवेश नजर नहीं आ रहा है. जिस कारण इसके दाम तेजी से बढ़ रहे हैं.
  • फेडरल रिजर्व की ओर से रेट में उछाल किए जाने के कारण गोल्‍ड में निवेश के बारे में लोग ज्‍यादा सोच रहे हैं.
  • टैरिफ के कारण इम्‍पोर्ट कॉस्‍ट बढ़ने का डर है, जिस कारण सोना निवेश का एक अच्‍छा ऑप्‍शन दिख रहा है.
  • रुपया लगातार कमजोर हो रहा है और डॉलर मजबूत हो रहा है. रुपये के अभी और गिरने के आसार हैं, जिस कारण गोल्‍ड एक ऑकर्षक विकल्‍प बन गया है.

कब सस्‍ता होगा सोना?
निकट भविष्‍य के दौरान सोने की कीमत में गिरावट की संभावना नहीं दिख रही है. अमेरिका के टैरिफ प्‍लान और चीन से ट्रेड वार के कारण गोल्‍ड रेट में और उछाल आ सकते हैं. साथ ही दुनिया भर में महंगाई तेजी से बढ़ने के आसार हैं, जिस कारण गोल्‍ड की कीमत में और तेजी आ रही है. अगर महंगाई में गिरावट आती है और डॉलर में गिरावट आती है तो गोल्‍ड प्राइस में कमी आ सकती है.

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्‍ड का क्‍या हाल?
इंटरनेशनल मार्केट में गोल्‍ड की कीमत में भी तेजी देखी जा रही है. Comex पर सोना 2,937 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला. पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,934.40 डॉलर प्रति औंस था. हालांकि आज यह 2,945.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था. Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.49 डॉलर के भाव पर खुले और थोड़ी देर में 32.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.49 डॉलर था.

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...