4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedसोना 1,100 रुपये उछलकर नई ऊंचाई पर पहुंचा, चांदी 850 रुपये चमकी,...

सोना 1,100 रुपये उछलकर नई ऊंचाई पर पहुंचा, चांदी 850 रुपये चमकी, कितने हो गए दाम?

Published on

नई दिल्‍ली

दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोना 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। इस तेजी के पीछे मजबूत वैश्विक संकेत और देश में सोने की बढ़ती मांग है। अखिल भारतीय सराफा संघ ने यह जानकारी दी है। सोने के दाम में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी देखी गई है। इस बार पीली धातु की कीमतों में 1,100 रुपये की तेजी आई है। 1 जनवरी को सोना 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। तब से अब तक सोने के भाव में 5,510 रुपये यानी सात फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। विश्व बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है। इसके अलावा शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है। इसलिए सोने की मांग बढ़ गई है। जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतें आगे भी बढ़ सकती हैं।

मजबूत वैश्विक संकेतों और जोरदार घरेलू मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने में लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही। यह 1,100 रुपये की तेजी के साथ 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई।

चांदी 850 रुपये चमकी
99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने में 1,100 रुपये की तेजी आई। यह अब तक के सर्वोच्च स्तर 84,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछली बंद भाव 83,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।शुक्रवार को चांदी 850 रुपये की तेजी के साथ 95,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गुरुवार को चांदी 94,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

क्‍या कह रहे हैं एक्‍सपर्ट्स?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्‍ट सौमिल गांधी ने कहा, ‘कीमती धातुओं में तेजी जारी है। शुक्रवार को दिन के कारोबार के दौरान हाजिर सोना नए सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गया और 2,800 डॉलर प्रति औंस के स्तर को लांघ गया। जबकि दिल्ली बाजार में हाजिर सोने की कीमत 84,000 रुपये के स्तर को पार कर गई।’

अप्रैल डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 2,842.40 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। दिन के कारोबारी सत्र के दौरान सोने ने 2,859.45 डॉलर प्रति औंस के नए सर्वकालिक ऊंचे स्तर को छुआ। मिराए एसेट शेयरखान के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट (फंडामेंटल करेंसी एंड कमोडिटी) प्रवीण सिंह ने कहा कि निवेशक शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए जाने वाले 2025-26 के केंद्रीय बजट का इंतजार कर रहे हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...