20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedइन 8 वजहों से सोने में तेजी, 2700 रुपये महंगा, टूटेगा 2020...

इन 8 वजहों से सोने में तेजी, 2700 रुपये महंगा, टूटेगा 2020 का रिकॉर्ड?

Published on

नई दिल्ली,

सोने को मुसीबत का साथी कहा जाता है. जब-जब दुनिया किसी आर्थिक संकट में घिरती है, तो सोने की चमक तेज हो जाती है. एक बार फिर पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में करीब 2700 रुपये की तेजी दर्ज की गई है. भारत दुनिया में सबसे अधिक सोने की खपत वाले देशों में दूसरे स्थान पर है. पहले पायदान पर चीन है.

दरअसल, गुरुवार यानी 17 अक्टूबर को सोने को भाव  53000 के करीब पहुंच गया है. भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 52,890 रुपये में बिक रहा है. MCX पर भी सोना 53000 के पार निकल गया है. बता दें, सोने का ऑल टाइम हाई 56000 रुपये है, इस भाव पर सोना अगस्त 2020 में पहुंचा था. अब एक बार फिर भाव इसके बेहद करीब पहुंच गया है. इस तेजी के पीछे एक दो नहीं, पूरे 8 कारण हैं.

1. डॉलर इंडेक्स में गिरावट: पिछले करीब एक महीने में डॉलर इंडेक्स 6 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुआ है. जो सोने की कीमतों में तेजी का एक कारण है.

2. अमेरिका में लोगों को महंगाई से राहत: अमेरिका के कंजूमर और प्रोड्यूसर महंगाई में नरमी से गोल्ड को सपोर्ट मिला है. अमेरिका में अक्टूबर के महीने महंगाई दर गिरकर 7.7 फीसदी पर आ गई. इससे पहले सितंबर महीने में ये 8.2 फीसदी रही थी.

3. फेड से नरमी की उम्मीद: महंगाई में लगातार बढ़ोतरी की वजह से यूएस फेड (US Fed) ने लगातार चौथी बार 0.75 फीसदी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी. लेकिन अब जब महंगाई में गिरावट आई है, तो उम्मीद की जा रही है कि इस बार फेड का रुख थोड़ा नरम हो सकता है.

4. रूस का पड़ोसी देशों से तनाव: रूस-यूक्रेन के बीच विवाद अभी थमा भी नहीं है कि पोलैंड में रूसी मिसाइल गिरने से तनाव बढ़ गया है. ऐसी स्थिति में लोग सोने में निवेश ज्यादा पसंद करते हैं.

5. भारतीय बाजार में मजबूत मांग: पिछले कुछ हफ्तों में यानी फेस्टिव के दौरान से सोने की डिमांड में इजाफा हुआ है. खासकर ज्वैलरी की बिक्री में तेजी देखी जा रही है.

6. शादियों में ज्वैलरी की मांग में इजाफा: देश में शादियों के सीजन का आगमन हो गया है. भारतीय परंपरा में शादियों के दौरान ज्वैलरी की जमकर खरीदारी होती है.

7. मानसून ने दिया साथ: बेहतर मानसून की वजह से खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार की संभावना है. जब भी किसानों को मानसून साथ देता है, ग्रामीण इलाकों में सोने की खूब खरीदारी होती है.

8. शेयर बाजार में लौटी रौनक: दुनिया में मंदी की आहट के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है. सेंसेक्स-निफ्टी अपने ऑलटाइम हाई के बेहद करीब पहुंच गए हैं. ऐसे में लोग अब निवेश के लिए सोने की तरफ रुख कर रहे हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...