16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedइकोनॉमी के लिए 'अच्छे दिन', पहले वर्ल्ड बैंक फिर IMF... और अब...

इकोनॉमी के लिए ‘अच्छे दिन’, पहले वर्ल्ड बैंक फिर IMF… और अब ADB ने कह दी ये बात!

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है और वर्ल्ड बैंक से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) तक ने इसे सराहा है. अब भारत के लिए एक बार फिर विदेश से गुड न्यूज आई है. एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ा दिया है. गुरुवार को एडीबी ने इसे 6.7 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है.

7% की दर से दौड़ेगी इंडियन इकोनॉमी
एडीबी ने ‘Asian Development Outlook’ के गुरुवार को जारी अप्रैल एडिशन में कहा कि भारत, एशिया तथा प्रशांत क्षेत्र में एक प्रमुख ग्रोथ इंजन बना रहेगा. चालू वित्त वर्ष में GDP Growth अनुमान को 6.7 फीसदी से 7 फीसदी करने के साथ ही ADB ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया है. एशियाई विकास बैंक ने कहा है कि देश की वृद्धि दर मजबूत रहेगी, भले ही वित्त वर्ष 2023-24 और वित्त वर्ष 2024-25 में नरमी रहेगी.

आउटलुक बदलने के पीछे ये कारण
एडीबी ने भारत की जीडीपी ग्रोथ (India GDP Growth) के अनुमान को बढ़ाने के पीछे के कारणों के बारे में भी अपनी रिपोर्ट में बताया है. इसमें कहा गया है कि पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर्स में इन्वेस्टमेंट और कंज्यूमर डिमांड में मजबूत तेजी से ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा और इंडियन इकोनॉमी (India Economy) की तेज रफ्तार जारी रहेगी. इसके साथ ही ADB के मुताबिक, वैश्विक रुझानों के अनुरूप देश की महंगाई दर (Inflation) में गिरावट का रुख जारी रहेगा.

RBI के अनुमान पर ADB की मुहर
चालू वित्त वर्ष के लिए एडीबी का ग्रोथ अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लगाए गए पूर्वानुमानों के अनुरूप है. केंद्रीय बैंक ने बीते हफ्ते कहा था कि सामान्य मानसून की उम्मीद, महंगाई के दबाव में कमी और मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर्स में लगातार तेजी के चलते चालू वित्त वर्ष में GDP की वृद्धि दर 7 फीसदी रहने का अनुमान है. अब एशियाई विकास बैंक ने अपने ताजा आउटलुक में कहा है कि वित्त वर्ष 2024-25 में ग्रोथ के लिए ट्रिगर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ पर मोटा खर्च, प्राइवेट कॉरपोरेट इन्वेस्टमेंट में वृद्धि, सर्विस सेक्टर का मजबूत प्रदर्शन और बेहतर उपभोक्ता विश्वास रहेगा.

जारी रहेगी भारत की जीडीपी ग्रोथ
एशियाई विकास बैंक ने अपने आउटलुक में कहा है कि विनिर्माण और सेवाओं में मजबूत गति के साथ वित्त वर्ष 2023 में अर्थव्यवस्था में जोरदार देखने को मिली है और माल निर्यात (Gools Export) में सुधार, मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्टिविटी और कृषि उत्पादन में वृद्धि से वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी ग्रोथ को रफ्तार मिलेगी. गौरतलब है कि ADB की स्थापना 1966 में की गई थी और 68 देश इसके सदस्य हैं.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...