3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedन्‍यू ईयर से पहले खुशखबरी... बढ़ गया सरकारी कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता!

न्‍यू ईयर से पहले खुशखबरी… बढ़ गया सरकारी कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता!

Published on

नई दिल्‍ली ,

नए साल शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. इसके पहले ही सरकारी कर्मचारियों को दो बड़े तोहफे मिले हैं. राज्‍य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. साथ ही एडवांस सैलरी देने का भी वादा किया है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभाव‍ी होगी. इससे 55000 कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा.

मेघालय राज्‍य सरकार ने कहा कि 55000 सरकारी कर्मचारियों को दिसंबर का वेतन जल्‍द जारी किया जाएगा. ऐसे में दिसंबर के लिए इन कर्मचारियों का वेतन बढ़कर आएगा. मेघालय के मुख्‍यमंत्री कोनराड के. संगमा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर लिखा-राज्‍य के 55000 सरकारी कर्मचारियों को क्रिसमस की बधाई. हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिसंबर का वेतन जल्‍द जारी होगा. इसके साथ ही डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी (3% DA Hike) को मंजूरी दी गई है.

अब कितना हो गया महंगाई भत्ता?
मुख्‍यमंत्री ने एक पत्र भी शेयर किया है, जिसके मुताबिक राज्‍यपाल ने एक जुलाई से कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते को 36 फीसदी से बढ़ाकर 39 फीसदी करने का फैसला लिया है. साथ ही नए साल से पहले और क्रिसमस पर एडवांस सैलरी भी जारी की जाएगी. इस ऐलान से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्‍मीद है.

पंजाब सरकार ने भी बढ़ाया महंगाई भत्ता
मेघालय सरकार से पहले पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ोतरी (4% DA Hike) का ऐलान किया था. यह सातवें वेतन आयोग के तहत बढ़ोतरी की गई थी. हालांकि यह बढ़ोतरी 1 दिसंबर से प्रभावी मानी जाएगी. पंजाब राज्‍य मिनिस्‍ट्रीयल सर्विसेस यूनियन (PSMSU) प्रेसिडेंट अमरीक सिंह ने कहा था कि इस बढ़ोतरी के साथ ही राज्‍य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा. उन्‍होंने कहा कि इस इस बढ़ोतरी के बाद 8 फीसदी और महंगाई भत्ता भी जल्‍द बढ़ाया जाएगा.

केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिल सकता है तोहफा
सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी जल्‍द महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है. उम्‍मीद की जा रही है कि जनवरी से प्रभावी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान नए साल के पहले महीने के दौरान कभी भी हो सकता है. अगर सरकार 4 फीसदी महंगाई बढ़ोतरी का ऐलान करती है तो सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा. वहीं AICPI इंडेक्स का नंबर 31 दिसंबर तक जारी हो जाएगा, ऐसे में और स्‍पष्‍ट हो जाएगा कि कर्मचारियों का डीए कितना बढ़ेगा.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...