7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedमुश्किलों से घिरे अडानी के लिए आई गुड न्यूज, मिली 3200 करोड़...

मुश्किलों से घिरे अडानी के लिए आई गुड न्यूज, मिली 3200 करोड़ की बोली, निवेशक का भी साथ

Published on

नई दिल्ली

अडानी समूह के लिए ये मुश्किल भरा दौर है। गौतम अडानी की कंपनियों को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई, जिसके बाद से अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है। लगातार शेयर्स गिर रहे हैं। कंपनी का मार्केट कैप गिरता जा रहा है। खुद गौतम अडानी के नेटबर्थ में गिरावट देखने को मिली है। सवालों से घिरे गौतम अडानी के लिए राहत की खबर आई है। उनके निवेशकों का भरोसा उनपर फिर से कायम होता दिख रहा है। गौतम अडानी पर उनके बड़े निवेशक भरोसा जता रहे हैं। वहीं अडानी एंटरप्राइजेज के फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर यानी FPO को भी बड़ी बोली मिली है।

सिंगापुर की निवेशक टेमासेक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा है कि वो अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन में अपने निवेश को कायम रखेंगे। वहीं यूएई की कंपनी इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने अडानी के FPO में बड़ी बोली लगाई है। आईएचसी ने ऐलान किया है किया है कि वो अडानी एंटरप्राइजेज के FPO में अपनी सब्सिडियरी ग्रीन ट्रांसमिशन इंवेस्टमेंट होल्डिंग आरएचसी के जरिए निवेश करेगी। आपको बता दें कि IHC आबूधाबी में सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनियों में शामिल है। अब इस कंपनी ने अडानी के एफपीओ में बोली लगाकर बड़ा भरोसा दिखाया है। अडानी समूह में इससे पहले आईएचसी ने पहले भी निवेश किया है। पिछले साल ने कंपनी ने अडानी ग्रीन में निवेश किया था।

कंपनी ने कहा कि उन्हें अडानी एंटरप्राइजेज पर पूरा भरोसा है। कंपनी के सीईओ सैय्यद बसर शुएब ने कहा कि लॉगटर्म में ग्रोथ की पूरी संभावना दिख रही है। वहीं सिंगापुर की निवेशक टेमासेक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा है कि वो अडानी समूह की कंपनी में अपने निवेश को जारी रखेंगे। दिसंबर 2022 में टेमासेक ने अडानी पोटर्स में 1.4 करोड़ सिंगापुरी डॉलर का निवेश किया था। इसके बदले उसने 1.2 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...