28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedइंडियन इकोनॉमी के लिए गुड न्यूज... Moody's ने कहा- ग्रोथ रेट शानदार,...

इंडियन इकोनॉमी के लिए गुड न्यूज… Moody’s ने कहा- ग्रोथ रेट शानदार, भारत पर भरोसा कायम

Published on

नई दिल्ली,

भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है और विश्व बैंक से लेकर आईएमएफ तक तमाम रेटिंग एजेंसियों ने ये माना है. अब वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) की ओर से भी इंडियन इकोनॉमी के लिए गुड न्यूज आई है. लंबे समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते जहां यूरोप के कई देशों की इकोनॉमी का बुरा हाल है, वहीं भारत शानदार ग्रोथ रेट के साथ आगे बढ़ रहा है. मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ करते हुए BAA3 रेटिंग को बरकरार रखा है.

भारतीय इकोनॉमी पर भरोसा बरकरार
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody’s Investors Service) ने शुक्रवार को जारी अपनी रिपोर्ट में इंडियन इकोनॉमी पर भरोसा कायम रखते हुए भारत की रेटिंग और आउटलुक को यथावत रखा है. मूडीज के मुताबिक, भारतीय इकोनॉमी इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रहेगी. इसके साथ ही रेटिंग एजेंसी ने लॉन्ग टर्म में भारत की घरेलू और विदेशी-करेंसी की रेटिंग के साथ-साथ घरेलू-करंसी में सीनियर अनसिक्योर्ड रेटिंग को BAA3 पर बनाए रखा है. इसके अलावा भारत की शॉर्ट टर्म लोकल करेंसी रेटिंग को भी P-3 पर स्थिर रखा गया है.

भारत में आय का स्तर बढ़ रहा
रेटिंग एजेंसी Moody’s का भारत पर कायम ये भरोसा इस बात की पुष्टि करता है कि देश की अर्थव्यवस्था सही ट्रैक पर बनी हुई है. हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि तेज रफ्तार से आगे बढ़ने के बावजूद भारत के संभावित ग्रोथ रेट में बीते 7 से 10 साल की अवधि में कमी देखने को मिली है.

मूडीज ने भारत पर बढ़ते कर्ज को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि इससे देश की इकोनॉमी पर असर पड़ रहा है. लेकिन साथ ही मूडीज ने कहा है कि अधिक जीडीपी ग्रोथ की वजह से आय का स्तर बढ़ रहा है और आर्थिक स्थिरता देखने को मिल रही है. फाइनेंशियल सेक्टर ग्रोथ के साथ और मजबूत हो रहा है, जिसकी वजह से वित्तीय जोखिम और इमरजेंसी कर्ज पेमेंट का भार कम हुआ है.

6-6.5% रह सकता है ग्रोथ रेट
मूडीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि BAA3 रेटिंग और स्टेबल आउटलुक में नागरिक समाज और राजनीतिक असहमति में कटौती को भी शामिल किया गया है, जो घरेलू राजनीतिक जोखिमों के चलते और बढ़ रही है. एजेंसी ने उम्मीद जताई है कि कम से कम 2 साल तक तो भारत G-20 के सभी देशों की तुलना में ज्यादा ग्रोथ रेट हासिल करेगा. इसकी वजह घरेलू डिमांड में तेजी है. अंतरराष्ट्रीय पैमानों के हिसाब से इस तेज ग्रोथ रेट के चलते कम आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक मजबूती आएगी. मूडीज के मुताबिक, अब भारत की ग्रोथ रेट 6 फीसदी से 6.5 फीसदी रह सकती है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...