12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedआ गई अच्छी खबर, मार्च में महंगाई 10 महीने में सबसे कम,...

आ गई अच्छी खबर, मार्च में महंगाई 10 महीने में सबसे कम, जानिए क्या-क्या चीजें हुईं सस्ती

Published on

नई दिल्ली,

महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को बड़ी राहत मिली है. साथ ही सरकार की कोशिशें भी रंग लाई हैं. मार्च में खुदरा महंगाई दर 10 महीने में सबसे कम रही है. खाने-पीने की चीजें सस्ती होने से खुदरा महंगाई दर में ये गिरावट दर्ज की गई है. दरअसल, नेशनल स्टैटिकल ऑफिस (NSO) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश की खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) मार्च में घटकर 4.85 फीसदी पर आ गई. इससे पहले फरवरी में खुदरा महंगाई दर 5.09 फीसदी थी.

दाल की कीमतों में गिरावट
मार्च में खाद्य महंगाई दर 8.66 फीसदी से घटकर 8.52 फीसदी पर पहुंच गई है. इसके अलावा सब्जी और दाल के दामों में भी गिरावट आई है. पिछले महीने जूते-चप्पलों की कीमतों में भी गिरावट देखी गई. ताजा आंकड़ों के अनुसार मार्च में शहरी महंगाई दर 4.78 फीसदी से घटकर 4.14 फीसदी (MOM) रह गई. हालांकि, इस दौरान ग्रामीण महंगाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ग्रामीण महंगाई फरवरी के 5.34 फीसदी बढ़कर मार्च में 5.45 फीसदी हो गई. मार्च के महीने में सब्जी की महंगाई दर 28.34 फीसदी हो गई है, जो फरवरी के महीने में 30.25 फीसदी थी. इसके अलावा दाल की महंगाई दर 18.90 फीसदी से घटकर 17.1 फीसदी (MOM) हो गई.

अब खुदरा महंगाई दर आरबीआई के पक्ष में
बता दें, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित महंगाई को काबू में करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. फिलहाल खुदरा महंगाई दर आरबीआई के टारगेट के दायरे में है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने खुदरा महंगाई दर को 4 फीसदी पर रखने के लिए निर्धारित किया है. इसमें 2 फीसदी ऊपर-नीचे का दायरा भी रखा है. यानी खुदरा महंगाई दर को 2 से 6 फीसदी के बीच रखने की कोशिश रहेगी.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...