9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedइधर मिला GST नोटिस... उधर भरभराकर टूट गया शेयर, नए साल में...

इधर मिला GST नोटिस… उधर भरभराकर टूट गया शेयर, नए साल में LIC को तगड़ा झटका!

Published on

नई दिल्ली,

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) से जुड़ी एक बड़ी खबर आई और इसके आते ही कंपनी के शेयरों में गिरावट शुरू हो गई. दरअसल, भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी गई कि फाइनेंशियल ईयर 2017-18 के लिए कथित तौर पर उसे करीब 806 करोड़ रुपये की मांग का नोटिस मिला है. इसके बाद मंगलवार को बाजार खुलते ही LIC Share में गिरावट शुरू हो गई और ये करीब 2 फीसदी तक फिसल गया.

आखिर क्यों भेजा गया GST नोटिस?
सबसे पहले बात कर लेते हैं एलआईसी (LIC) को भेजे गए GST Notice के बारे में, तो बीमा कंपनी के मुताबिक, उसे 806 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला है. इसमें 365.02 करोड़ रुपये जीएसटी और 404.7 करोड़ रुपये जुर्माने के साथ ही 36.5 करोड़ रुपये का ब्याज भी शामिल है. एलआईसी के मुताबिक, यह जीएसटी नोटिस डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स, मुंबई द्वारा भेजा गया है. कंपनी पर इनपुट टैक्स क्रेडिट के नॉन रिवर्सल नियमों के उल्लंघन का आरोप है.नोटिस के मुताबिक, कंपनी पर इनपुट टैक्स क्रेडिट के नॉन रिवर्सल नियमों के उल्लंघन का आरोप है.

नोटिस के खिलाफ अपील की तैयारी
LIC की ओर से स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि इस जीएसटी नोटिस के खिलाफ कंपनी अपील दाखिल करने की तैयारी कर रही है. हालांकि, कंपनी की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि इस नोटिस की वजह से एलआईसी की वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं पड़ा रहा है. लेकिन एक ओर कंपनी सबकुछ ठीक होने का दावा कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर LIC Share में गिरावट भी शुरू हो गई है.

गिरकर यहां पहुंचा LIC Share का भाव
जीएसटी नोटिस मिलने की खबर का तत्काल असर एलआईसी के शेयरों पर देखने को मिला है. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट के बीच एलआईसी के शेयर (LIC Share) भी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. कंपनी का शेयर मार्केट ओपन होने के साथ सुबह 9.15 बजे पर 853.80 रुपये के लेवल पर खुला था और एक घंटे के कारोबार के दौरान ही ये फिसलकर 839 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. 5.34 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली कंपनी खबर लिखे जाने तक 1.75 फीसदी फिसलकर 843.75 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे थे.

सेंसेक्स-निफ्टी दो दिन में इतना टूटा
यहां बता दें कि Stock Market में लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिल रही है. बाजार के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. एक ओर जहां बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 585 अंक तक फिसल गया, तो वहीं एनएसई का निफ्टी इंड्केस (NSE Nifty-50) 155 अंक टूटकर 21,555.65 के लेवल को छू गया. इससे पिछले कारोबारी दिन और साल 2024 के पहले दिन सोमवार को Sensex 72,271.94 के लेवल पर क्लोज हुआ था, जबकि Nifty 21,741.90 पर बंद हुआ था.

Latest articles

रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना नगर अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह...

करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची केएफसी आउटलेट

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब...

पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (बिहारी कॉलोनी) में एक...

रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...