18.3 C
London
Monday, June 1, 2026
HomeUncategorizedलग गई लॉटरी! ऐसा क्या हुआ कि 25% उछल गया वोडाफोन आइडिया...

लग गई लॉटरी! ऐसा क्या हुआ कि 25% उछल गया वोडाफोन आइडिया का शेयर

Published on

नई दिल्ली

गिरावट के साथ बंद हुए बाजार में आज वोडाफोन आइडिया के इन्वेस्टर्स की चांदी हो गई। सोमवार को बाजार खुलते ही इस शेयर में भारी खरीदारी शुरू हो गई। शुरुआती कारोबार में वोडाफोन आइडिया का शेयर 24.38 फीसदी उछलकर 8.57 रुपये पर पहुंच गया। यह बीते हफ्ते शुक्रवार को 6.89 रुपये पर बंद हुआ था। इस टेलीकॉम कंपनी का शेयर आज अच्छी खासी बढ़त लेकर 7.57 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह अधिकतम 8.57 रुपये तक और न्यूनतम 7.57 रुपये तक गया। यह शेयर आज 19.88 फीसदी या 1.37 रुपये की बढ़त लेकर 8.26 रुपये पर बंद हुआ है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप आज बढ़कर 26,530.17 करोड़ रुपये हो गया। वोडाफोन आइडिया शेयर का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 11.81 रुपये और 52 हफ्ते का निम्न स्तर 6.33 रुपये है।

क्यों आई शेयर में बंपर तेजी?
वोडाफोन आइडिया के शेयर में यह तेजी एक खबर के बाद सामने आई है। सरकार ने वोडाफोन आइडिया के बकाया ब्याज को इक्विटी में बदलने का प्रस्ताव दिया है। सरकार का यह फैसला कंपनी को बड़ी राहत देगा। इससे वोडाफोन आइडिया के कुछ मौजूदा कर्ज तत्काल रिफाइनेंस हो जाएंगे। कंपनी इस पैसे से वेंडर्स का बकाया भुगतान कर सकेगी। साथ ही कंपनी के पास पूंजीगत खर्च के लिए भी रकम आ जाएगी। सरकार वीआई (Vi) का डिफर्ड एजीआर पर 16,133.18 करोड़ के ब्याज को 10 रुपये प्रति शेयर पर इक्विटी में बदलने पर सहमत हुई है। वोडाफोन आइडिया के प्रमोटर्स की ओर से एक आश्वासन मिलने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। प्रमोटर्स ने आश्वासन दिया कि वे कंपनी के लिए कमिटेड हैं और इसमें जरूरी फंड्स लगाएंगे।

वेंडर्स के पेमेंट के लिए चाहिए पैसा
वोडाफोन आइडिया का ट्रेड पेएबल्स सितंबर 2022 के आखिर तक 15,030 करोड़ रुपये था। वीआई को इंडस टावर्स जैसे वेंडर्स का बकाया जल्द ही चुकाने की आवश्यकता है। साथ ही कंपनी को अपना 4जी नेटवर्क बढ़ाने की जरूरत है। कंपनी को एरिक्सन और नोकिया जैसी फर्म्स के साथ 5जी गियर सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट्स को अंतिम रूप भी देना है। इन सब के लिए पैसों की जरूरत है।

वोडाफोन आइडिया को मिलेगी बड़ी राहत
सरकार का यह फैसला कर्जदाताओं को वीआई का मौजूदा बैंक कर्ज रिफाइनेंस करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। अगर रिफाइनेंसिंग होती है तो वोडाफोन आइडिया टावर कंपनियों और नेटवर्क वेंडर्स को बकाया का एक हिस्सा चुका सकेगी। इसके सात ही उसे अपने 4जी ऑपरेशन को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। हालांकि, टेलीकॉम कंपनी की कमजोर वित्तीय स्थिति को देखते हुए कर्जदाता नया लोन देकर रिस्क नहीं लेंगे।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...