11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedसरकार आई हरकत में, ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों की खैर नहीं, जारी...

सरकार आई हरकत में, ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों की खैर नहीं, जारी की नई वॉर्निंग

Published on

Cyber Fraud या Online Scam के बारे में तो आपने सुना होगा। अब एक नए तरीके का स्कैम चल रहा है। कई बार यूजर्स से OT मांगा जाता है और उनके बैंक अकाउंट से पैसे गायब हो जाते हैं। आज हम आपको जिन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, उसकी मदद से आपको ये समझने में आसानी होने वाली है कि आखिर OTP Scam से कैसे बचा जा सकता है? अब कुछ टिप्स सरकारी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी (CERT-In) की तरफ से भी दिए जा गए हैं तो चलिये पहले इन्हीं पर बातचीत करते हैं-

CERT-In ने दी नई वॉर्निंग-
CERT-In की तरफ से OTP फ्रॉड की चेतावनी दी गई है। एजेंसी ने कहा कि बीते दिनों ऐसे बहुत सारे मामले देखे गए हैं, जिसमें यूजर्स से OTP मांगकर उनका बैंक अकाउंट तक खाली कर दिया गया है। साइबर क्रिमिनल्स की तरफ से लगातार यूजर्स को टारगेट भी किया जा रहा है। CERT-In की तरफ से लोगों को भी अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। एक छोटी गलती की वजह से स्कैमर्स के हाथ में लोगों की पूरी बैंक अकाउंट डिटेल हो जाती है।

कैसे रहें सुरक्षित ?
स्कैम से बचने का एक ही तरीका है कि आप OTP नंबर शेयर न करें। अगर आपके पास कोई भी ऐसी कॉल आए, जहां निजी जानकारी मांगी जाए तो इसे भूलकर भी न शेयर करें। सबसे सुरक्षित तरीका है कि आप ऐसी कॉल का कोई जवाब ही न दें। स्कैमर्स अपनी बातों में यूजर्स को फंसाते हैं और इसकी मदद से वह निजी जानकारी हासिल कर लेते हैं। ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप ऐसे किसी भी कॉल का जवाब ही न दें।

कैसे करते हैं साइबर क्रिमिनल यूजर्स को टारगेट ?
बैंक के टोल फ्री नंबर होने का दावा करते हैं
कुछ ऐसे नंबर्स को हैक करते हैं जो किसी फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स के हों
कई बार नकली पुलिस कर्मी बनकर भी लोगों को कॉल करते हैं

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...