11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedमोदी सरकार का दावा- त्योहारी सीजन में नहीं बढ़ेगी महंगाई... कंपनियों को...

मोदी सरकार का दावा- त्योहारी सीजन में नहीं बढ़ेगी महंगाई… कंपनियों को दी ये हिदायत

Published on

नई दिल्ली,

भारत में त्योहारी सीजन आने वाला है और इसपर महंगाई की मार पड़ने को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई थी. यही नहीं बीते दिनों खाद्य तेलों और अन्य सामानों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाए जाने के सरकारी फैसले ने इसमें और भी इजाफा कर दिया था. लेकिन अब सरकार की ओर से दावा किया गया है कि इस त्योहारी मौसम में महंगाई पर लगाम लगी रहेगी यानी देश की आम जनता पर बोझ नहीं बढ़ेगा. इसके लिए कमोडिटी प्रोडक्ट्स का बिजनेस करने वाली कंपनियों और व्यापारियों को हिदायत भी दी गई है. ‌

क्यों सता रहा दाम बढ़ने का डर?
बुधवार को सरकार ने दावा किया है कि त्योहारी सीजन में जरूरी कमोडिटीज के दाम नहीं बढ़ेंगे और गेहूं, चावल, चीनी समेत खाद्य तेल के दामों पर नजर बनाए रखी जाएगी. गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने खाद्य तेलों पर आयात ड्यूटी में इजाफा किया है, जिससे इसकी कीमतों में उछाल आने की संभावना बढ़ी है. लेकिन, खाद्य उपभोक्ता मंत्रालय की ओर से गेहूं चावल चीनी खाद्य तेल के दाम काबू में रहने के दावा राहत भरा है. मंत्रालय की ओर से बताया गया कि एक पहले ही मंगलवार को खाद्य तेल कंपनियों से कहा गया है कि वह फिलहाल कीमतें न बढ़ाएं.

सरकार ने कितनी बढ़ाई है कस्टम ड्यूटी
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए बीते दिनों क्रूड और रिफाइंड ऑइल पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया है. ये इजाफा सूरजमुखी के तेल, पॉम ऑयल और सोयाबिन ऑयल पर किया गया है. फाइनेंस मिनिस्ट्री की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कस्टम ड्यूटी की बदलाव में बाद नई दरें, 14 सितंबर 2024 से लागू कर दी गई हैं.

क्रूड पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 0-20%, जबकि रिफाइंड ऑयल पर अब ये 12.5-32.5% की गई है. Basic Custom Duty में इजाफे के बाद अब क्रूड ऑयल और रिफाइंड तेलों पर प्रभावी शुल्क क्रमश: 5.5 फीसदी से बढ़कर 27.5 फीसदी और 13.75 फीसदी से बढ़कर 35.75 फीसदी हो जाएगा.

सरकार बोली- जीरो ड्यूटी वाला तेल मौजूद
मिनिस्ट्री की ओर से कहा गया है कि इन प्रोडक्ट्स का बिजनेस करने वाली कंपनियों और व्यापारियों को दाम नहीं बढ़ाने की हिदायत दी गई है. अगर कोशिश कामयाब होती हैं, तो इस त्योहारी सीजन में जरूरी कमोडिटीज के दाम स्थिर रहेंगे. सरकार के मुताबिक, इंडस्ट्री के पास जीरो ड्यूटी पर आयात हुआ 30 लाख टन खाद्य तेल है, जो 45 से 50 दिनों की घरेलू खपत के लिए पर्याप्त है. यहां बता दें कि मंगलवार को केंद्र सरकार ने Edible Oil Unions को 0% और 12.5% ​ बेसिक कस्टम ड्यूटी पर आयातित खाने के तेल के स्टॉक की उपलब्धता तक तेल के एमआरपी (Oil Price) को स्थिर बनाए रखने की सलाह दी थी. वहीं सरकार ओपन मार्केट में गेंहू नहीं बेचेगी, अभी व्यापारियों के पास 100 लाख टन गेंहू मौजूद है.

 

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...