9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedसरकार ने किया बड़ा ऐलान, सुकन्या सहित छोटी बचत योजनाओं पर बढ़ाया...

सरकार ने किया बड़ा ऐलान, सुकन्या सहित छोटी बचत योजनाओं पर बढ़ाया ब्याज, जानिए नई दरें

Published on

नई दिल्ली

सरकार ने नए साल पर बड़ा तोहफा दिया है। नए साल में सरकार ने छोटी बचत योजनाओं से लेकर सुकन्या समृद्धि योजना तक की ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। सरकारी घोषणा के मुताबिक 3 साल की सेविंग स्कीम पर ब्याज दर 0.1 फीसदी बढ़ा दी गई है। सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 0.2% बढ़ाई गई है। जनवरी-मार्च की तिमाही में अब सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2 फीसदी ब्याज मिलेगा। सरकार हर तीन महीने में PPF, SSY, SCSS और KVP जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें तय करती है। सरकार की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने से अब नए साल पर लोगों को निवेश पर ज्यादा फायदा मिलेगा।

सुकन्या समृद्धि की नई दरें
वित्त मंत्रालय की ओर से अब जनवरी से मार्च 2024 तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के लिए ब्याज दर को 8 फीसदी से बढ़ाकर अब 8.20 फीसदी कर दिया गया है। इस योजना में बेटी के जन्म से लेकर 10 साल की उम्र तक माता-पिता या कानूनी अभिभावक बिटिया का खाता खोल सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में खाता पोस्ट ऑफिस और बैंकों में खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि स्कीम के तहत न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये सालाना और अधिकतम 1,50,000 रुपये सालाना है। इससे पहले सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर 2023 तिमाही के लिए ब्याज दरों को नहीं बढ़ाया था। अगर एक कारोबारी साल में न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये डिपॉजिट नहीं होती है तो डिफॉल्ट होने पर हर साल 50 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें
सरकारी घोषणा के मुताबिक, तीन साल की सेविंग स्कीम पर ही ब्याज दरों को बढ़ाया गया है। 3 साल की सेविंग स्कीम पर ब्याज दर 0.1 फीसदी बढ़ा दी गई है। अब इसमें 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा। एक साल की सेविंग स्कीम पर 4 फीसदी, दो साल की सेविंग पर 6.9 फीसदी, 5 साल की सेविंग पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा। सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अर्थव्यवस्था के मामले में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। पिछले साल के 5.7 फीसदी विकास दर की तुलना में इस साल इकोनॉमी के 8 सेक्टरों में 7.8 प्रतिशत की ग्रोथ रेट दर्ज की गई है।

Latest articles

रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना नगर अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह...

करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची केएफसी आउटलेट

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब...

पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (बिहारी कॉलोनी) में एक...

रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...