6.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedGrah Pravesh Niyam Sawan: सावन में नए घर में जाना शुभ या...

Grah Pravesh Niyam Sawan: सावन में नए घर में जाना शुभ या अशुभ जानें ज्योतिषीय नियम और मुहूर्त!

Published on

Grah Pravesh Niyam Sawan: चातुर्मास की शुरुआत 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ हो चुकी है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से देवता चार महीने के लिए शयन मुद्रा में चले जाते हैं. इसलिए, इन दिनों में कोई भी शुभ कार्य वर्जित माना जाता है. लेकिन इसके साथ ही, 11 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो रहा है.

ऐसे में, यदि आप भी इन चार महीनों में गृह प्रवेश करना चाहते हैं या जानना चाहते हैं कि चातुर्मास में नए घर में प्रवेश करना शुभ माना जाता है या अशुभ, तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि क्या चातुर्मास में गृह प्रवेश करना शुभ है, चातुर्मास में किन घरों में प्रवेश किया जा सकता है और सावन में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त क्या हैं.

सावन में जीर्ण गृह प्रवेश के नियम

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार, सावन में जीर्ण गृह प्रवेश किया जा सकता है. जीर्ण गृह प्रवेश का अर्थ उन घरों में प्रवेश से है जिनके लिए नींव नहीं डाली गई है, बल्कि मरम्मत के बाद घर को रहने लायक तैयार किया गया है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, नवीनीकृत (renovated) घरों के लिए गृह प्रवेश किया जा सकता है.

कैसे करें जीर्ण गृह प्रवेश

यदि आप जीर्ण गृह प्रवेश करना चाहते हैं, तो सबसे पहले घर की साफ़-सफाई करें और उसमें एक नारियल और एक कलश रखें. इसके बाद, घर में मरम्मत या नवीनीकरण का काम करवाएं या रंगाई-पुताई का काम करवाएं. ऐसे में घर में कोई दोष नहीं लगता है.

सावन में यह गृह प्रवेश नहीं होता

सावन के महीने में गृह प्रवेश किया जा सकता है, लेकिन यह केवल जीर्ण गृह प्रवेश होता है. जब किसी प्लॉट पर नींव डालकर घर बनाया गया हो और उस घर का गृह प्रवेश करना हो, तो उसके लिए चातुर्मास का समय शुभ नहीं माना जाता है.

यह भी पढ़िए:MP Laptop Yojana: एमपी बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी 4 जुलाई को CM मोहन यादव देंगे लैपटॉप के ₹25000

सावन महीने का महत्व

देवशयनी एकादशी से इंद्र देव शयनलोक चले जाते हैं. इस दौरान, सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं. इसलिए, सावन का महीना भगवान शिव के लिए विशेष माना जाता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...