10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedनवंबर में 11 फीसदी बढ़ी जीएसटी की वसूली, जानिए कहां तक पहुंच...

नवंबर में 11 फीसदी बढ़ी जीएसटी की वसूली, जानिए कहां तक पहुंच गई

Published on

नई दिल्ली

वस्तु एवं सेवा कर में बढ़ोतरी के उपाय का असर दिखने लगा है। तभी तो बीते नवंबर महीने के दौरान जीएसटी (GST) की वसूली 11 फीसदी बढ़ी है। आलोच्य महीने में सरकार को जीएसटी के मद में 1,45,867 करोड़ रुपये मिले हैं। यह लगातार नौवां महीना है, जबकि जीएसटी की वूसली 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रही है। इससे पहले इसी साल अप्रैल में जीएसटी मद में 1.68 लाख करोड़ रुपये मिले थे। यह अब तक की सर्वाधिक वसूली थी। इसके बाद दूसरी सबसे बड़ी वसूली बीते अक्टूबर महीने में हुई थी। अक्टूबर 2022 के दौरान सरकार को जीएसटी मद में 1.51 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक मिले थे।

किस मद में कितने रुपये मिले
वित्त मंत्रालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते नवंबर महीने के दौरान सीजीएसटी (CGST) मद में 25,681 रुपये मिले। आलोच्य महीने में एसजीएसटी (SGST) मद में 32,651 करोड़ रुपये और आईजीएसटी (IGST) मद में 77,103 करोड़ रुपये मिले। आईजीएसटी मद में 38,635 करोड़ रुपये आयातित सामानों पर कर वसूली के रूप में मिले थे। इस महीने सेस के मद में 10,433 करोड़ रुपये मिले। इसमें से 817 करोड़ रुपये का सेस आयातित सामानों पर मिला।

सेटलमेंट में कितना गया
नवंबर 2022 के दौरान रेगुलर सेटलमेंट के रूप में केंद्र सरकार ने आईजीएसटी से 33,997 करोड़ रुपये सीजीएसटी मद में ट्रांसफर किया। आईजीएसटी से ही 28,538 करोड़ रुपये एसजीएसटी मद में ट्रांसफर किए गए। रेगुलर सेटलमेंट के बाद इस महीने केंद्र और राज्यों का टोटल रेवेन्यू 59,678 करोड़ रुपये सीजीएसटी में रहा जबकि एसजीएसटी की हिस्सेदारी 61,189 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा केंद्र सरकार ने इस महीने जीएसटी कंपनशेसन के रूप में 17 हजार करोड़ रुपये रिलीज किए।

टैक्स चोरी रोकने के उपायों का असर
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधिकारी बताते हैं कि टैक्स चोरी रोकने के जिन उपायों पर अमल हो रहा है, उसका असर दिखने लगा है। तभी तो इस बीते महीने भी जीएसटी कलेक्शन 1.45 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। इससे पहले अक्टूबर महीने में यह 1,51,718 करोड़ रुपये रहा था। बीते सितंबर में जीएसटी वसूली 1,47,686 करोड़ रुपये की रही थी।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...