4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedगुंजन-तेजस बने 'झलक दिखला जा 10' के विनर, जीते इतने लाख रुपये

गुंजन-तेजस बने ‘झलक दिखला जा 10’ के विनर, जीते इतने लाख रुपये

Published on

इंतजार खत्म हुआ. 8 साल की गुंजन सिन्हा और 12 साल के तेजस वर्मा ने झलक दिखला 10 की ट्रॉफी जीत ली है. पहले से ही सोशल मीडिया पर इनकी जीत के चर्चे हो रहे थे. छोटी सी उम्र में गुंजन और तेजस ने डांस रियलिटी शो जीतकर सबको सरप्राइज कर दिया है.

गुंजन-तेजस ने जीता शो 
गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा ने कम उम्र में बड़ा कमाल कर डाला है. गुंजन और तेजस पहले से ही झलक दिखला जा 10 की ट्रॉफी के हकदार माने जा रहे थे. अंत में हुआ भी वैसा ही. करण जौहर और माधुरी दीक्षित ने दोनों लिटिल चैंपियन को शो का विनर घोषित किया. प्राइज मनी के तौर पर गुंजन और तेजस ने 20 लाख रुपये जीते हैं.

टॉप 3 में रहे रुबीना-फैसल
खतरों के खिलाड़ी के बाद रुबीना दिलैक झलक दिखला जा 10 की ट्रॉफी लेने से चूक गईं. वो शो के टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब रहीं. पर झलक दिखला जा की विनर नहीं पाईं. रुबीना के साथ फैसल शेख ने भी टॉप 3 में अपनी जगह बना ली थी. पर अंत में गुंजन और तेजस ने बाजी मारी और रुबीना-फैसल को हराकर बड़ी जीत हासिल की.

जीत के बाद क्या बोलीं गुंजन?
झलक दिखला जा की ट्रॉफी जीतने के बाद गुंजन ने कहा, झलक दिखला जा 10 की जर्नी बेहद दिलचस्प रही. मैं खूबसूरत यादों से भरा एक बक्सा वापस ले जा रही हूं. मैं अपने साथी तेजस वर्मा और कोरियोग्राफर सागर बोरा का शुक्रिया करती हूं. ये दोनों शो में मेरे लिये प्रेरणा और शक्ति का स्रोत रहे हैं. शो के जजेज करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही को ढेर सारा प्यार. इन्होंने हमेशा मुझे बेहतर डांस करने के लिये गाइड किया.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...