5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeUncategorizedनारायणमूर्ति की सलाह पर शार्क टैंक वाले अनुपम मित्तल ने ये क्या...

नारायणमूर्ति की सलाह पर शार्क टैंक वाले अनुपम मित्तल ने ये क्या कह दिया…

Published on

नई दिल्ली ,

बीते दिनों आईटी कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायणमूर्ति की सप्ताह में 70 घंटे काम की सलाह चर्चा में रही, लोग अभी भी इसपर अपनी राय दे रहे हैं. इस बीच रियलिटी शो शार्क टैंक के जज और शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल ने इस सलाह पर अपनी जो राय रखी उससे कई लोग हैरान हैं.

‘आज भी मैं सप्ताह के 70 घंटे काम करता हूं’
दरअसल, उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उनके साथ शार्क टैंक के अन्य जज – बोट के को फाउंडर अमन गुप्ता, कार देखो के को- फाउंडर अमित जैन, Emcure Pharmaceuticals Limited की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर और सुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ विनीता सिंह है. यहां मित्तल ने जो कैप्शन लिखा है वह चर्चा का विषय बन गया है. इसमें लिखा है- ‘इतने सालों से आज भी मैं सप्ताह के 70 घंटे काम करता हूं.’ उनके इस पोस्ट से साफ था कि वे नारायणमूर्ति की सप्ताह में 70 घंटे काम वाली सलाह के पक्ष में हैं.

‘जब काम की वजह केवल पैसा हो तो…’
उनके इस पोस्ट पर लोगों के तेजी से रिएक्शन आए. एक यूजर ने लिखा- “आप बिजनेसमैन हैं इसीलिए. मुझे बताएं, अदर आप इंफोसिस या किसी अन्य कंपनी में कर्मचारी हैं, जहां काम करने का एकमात्र कारण पैसा है (यहां तक ​​कि वेतन भी इंफोसिस द्वारा दी जाने वाली पेशकश के समान है) तो क्या तब भी आप इतना काम करेंगे? बिजनेस मैन और कर्मचारी में बड़ा अंतर होता है.”

इसपर मित्तल ने जवाब दिया- एक दिन कर्मचारी था और तब भी इसी तरह काम करता था. वहीं किसी और ने तंज करते हुए लिखा- आप मजाक अच्छा कर लेते हैं. एक यूजर ने लिखा- ऐसा करके बतौर सीईओ गलत एग्जाम्पल सैट कर रहे हैं आप. एक यूजर ने लिखा- फिर तो आप अपने कर्मचारियों को भी अच्छी सैलरी देते होंगे?

क्या कहा था नारायणमूर्ति ने?
बताते चलें कि नारायणमूर्ति ने कहा है कि ‘देश को तरक्की चाहिए तो युवाओं को हर रोज करीब 12 घंटे काम करना चाहिए. यानी हफ्ते में कुल 70 घंटे, तभी भारत उन अर्थव्यवस्थाओं के साथ कमपीट कर सकेगा, जिन्होंने पिछले दो से तीन दशकों में कामयाबी हासिल की है’. उन्होंने पॉडकास्ट ‘द रिकॉर्ड’ के लिए इंफोसिस के पूर्व CFO मोहनदास पई से बात करते हुए ये सलाह दी है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...