13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedहिंडनबर्ग ने ली एक और आईपीओ की बलि! फैबइंडिया ने कैंसल किया...

हिंडनबर्ग ने ली एक और आईपीओ की बलि! फैबइंडिया ने कैंसल किया इश्यू

Published on

नई दिल्ली

भारतीय शेयर बाजारों में लगातार सात दिनों से जारी गिरावट के बीच निवेशकों की पूंजी 10.42 लाख करोड़ रुपये घट गई है। इस दौरान बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स भी 2,000 अंक से भी ज्यादा गिर चुका है। यह पिछले पांच महीनों में गिरावट का सबसे लंबा दौर है। इस दौरान बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 10,42,790.03 करोड़ रुपये गिरकर 2,57,88,195.57 करोड़ रुपये रह गया। निवेशक इक्विटी बाजार में हिस्सेदारी कम कर रहे हैं। विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की निकासी भी बाजार में मंदड़ियों को हावी होने का मौका दे रही है। इस कारण एक और कंपनी ने भी आईपीओ कैंसल कर दिया है। ज्वेलरी कंपनी जोयालुक्कास के बाद एपेरल रिटेल कंपनी फैबइंडिया ने भी अपना आईपीओ कैंसल कर दिया है।

कारीगरों के बनाए उत्पादों की बिक्री करने वाली कंपनी फैबइंडिया ने लगभग 4,000 करोड़ रुपये का अपना IPO लाने की योजना रद्द कर दी है। फैबइंडिया के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि कंपनी ने शेयर बाजार में लिस्टेड होने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास दाखिल शुरुआती मसौदा (DRHP) आवेदन को भी वापस ले लिया है। वर्ष 1960 में स्थापित फैबइंडिया देश भर के 40,000 कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों के बनाए उत्पाद खरीदकर उनकी बिक्री करती है। कंपनी फंड जुटाने के लिए अन्य विकल्पों की तलाश करेगी और भविष्य में आईपीओ लाने के बारे में भी सोच सकती है। अमेरिकी की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इससे अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है।

क्यों किया फैसला
आईपीओ योजना को रद्द करने के फैसले पर प्रवक्ता ने कहा, ‘आईपीओ न लाने की वजह यह है कि हम जिस आकार का आईपीओ ला रहे हैं, वह बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अनुकूल नहीं लग रहा है।’ फैबइंडिया के निर्गम प्रस्ताव की वैधता अप्रैल, 2023 में खत्म हो रही थी। इसके जरिये 2.5 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) लाने की योजना थी। पूर्ण अभिदान मिलने पर आईपीओ से फैबइंडिया को करीब 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद थी। प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी धन जुटाने के लिए अन्य विकल्पों की तलाश करेगी और भविष्य में आईपीओ लाने के बारे में भी सोच सकती है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...