10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedकभी एंबुलेंस ड्राइवर थे ह‍िंडरबर्ग के फाउंडर एंडरसन, कहा- कोर्ट आए तो...

कभी एंबुलेंस ड्राइवर थे ह‍िंडरबर्ग के फाउंडर एंडरसन, कहा- कोर्ट आए तो अडानी समूह से मांगेंगे फाइलें

Published on

नई दिल्ली

एशिया के सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी पर ‘कारपोरेट दुनिया की सबसे बड़ी धोखाधड़ी’ का आरोप लगा है। यह आरोप हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में लगाया है। रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद अडानी ग्रुप के शेयर की कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिससे अडानी को भारी नुकसान हो रहा है। अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। अडानी ग्रुप की कड़ी प्रतिक्रिया के बावजूद हिंडनबर्ग रिसर्च का कहना है कि वह अपनी रिपोर्ट पर कायम है।

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी को दी चुनौती
26 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप को चुनौती देते हुए कहा है कि वह अपनी रिपोर्ट पर कायम हैं और कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार हैं।हिंडनबर्ग रिसर्च ने लिखा है कि “हमारी रिपोर्ट को आए 36 घंटे हो चुके हैं, लेकिन अडानी ने एक भी गंभीर मुद्दे पर जवाब नहीं दिया है। हमने रिपोर्ट के निष्कर्ष में अडानी से 88 सवाल पूछे थे। हमारे सवाल बिल्कुल स्टेटफॉरवर्ड थे। सवालों का जवाब देकर कंपनी खुद को निर्दोष साबित कर सकता था। यह उनके लिए मौका था। लेकिन उन्होंने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया।”

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है, “जैसा कि हमें उम्मीद थी अडानी ने हमें धमकी देने का रास्ता चुना है। उन्होंने हमारी रिपोर्ट को बिना बिना रिसर्च का बताया है। जबकि हमें अपनी रिपोर्ट को तैयार करने में दो साल का वक्त लगा है। हमारी रिपोर्ट 106 पन्नों की है, जिसमें 32000 शब्द लिखे हैं और 720 से ज्यादा उद्धरण शामिल किए गए हैं।”

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी को चुनौती देते हुए कहा है कि “हम कंपनी की कानून कार्रवाई की धमकी का स्वागत करते हैं। हम अपनी रिपोर्ट पर कायम हैं। हमारे खिलाफ लिया गया कोई भी लीगल एक्शन आधारहीन होगा। हम अमेरिका से ऑपरेट करते हैं। अगर अडानी गंभीर हैं, तो अमेरिका में हमारे खिलाफ केस दायर करें। हमारे पास दस्तावेजों की एक लंबी लिस्ट है, जिसकी हम कानूनी प्रक्रिया के दौरान डिमांड करेंगे।”

कौन हैं हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर?
हिंडनबर्ग रिसर्च की स्थापना साल 2017 में नाथन एंडरसन ने की थी। हिंडनबर्ग रिसर्च एक फोरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म है जो इक्विटी, क्रेडिट और डेरिवेटिव का विश्लेषण करती है। अपनी वेबसाइट पर हिंडनबर्ग ने बताया है कि उनका काम मानव निर्मित आपदाओं और वित्तीय गड़बड़ियों की पड़ताल करना है।

फर्म का नाम ‘हिंडनबर्ग एयरशिप’ के हाई प्रोफाइल दुर्घटना पर रखा गया है। हिंडनबर्ग एक जर्मन एयरशिप था। 1937 में हिंडनबर्ग एयरशिप में आग लगने से 35 लोगों की मौत हो गयी थी। इस हादसे को टाला जा सकता था, लेकिन होने दिया गया।

कंपनी के फाउंडर नाथन एंडरसन ने यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टीकट से इंटरनेशनल बिजनेस में ग्रेजुशन किया है। एंडरसन ने अपनी करियर की शुरुआत एक डेटा कंपनी फैक्टसेट रिसर्च सिस्टम्स इंक से की थी। वह फाइनेंस डिपार्टमेंट में थे। साल 2020 में वॉल स्ट्रीट जर्नल से बात करते हुए एंडरसन ने बताया था कि वह बहुत पहले इजराइल में एम्बुलेंस चलाया करते थे।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...