7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedचोट अडानी पर, चीखें एलआईसी की... 2 दिन में 19,000 करोड़ का...

चोट अडानी पर, चीखें एलआईसी की… 2 दिन में 19,000 करोड़ का फटका, देखिए क्या हुआ हाल

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी व्हिसलब्लोअर हिंडनबर्ग रिसर्च ने बीते हफ्ते एक रिपोर्ट जारी कर अडानी ग्रुप के शेयरों में खलबली मचा दी थी। अडानी के शेयरों में हुई इस जबरदस्त बिकवाली का असर एलआईसी (LIC) पर भी पड़ा है। एलआईसी ने अडानी ग्रुप के शेयरों में मोटा पैसा लगा रखा था। अब जब शेयर टूटे हैं, तो एलआईसी को भी बड़ा फटका लगा है। एलआईसी की अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों में कुल 37 फीसदी हिस्सेदारी है। इस तरह पिछले दो सत्रों में हुई बिकवाली से एलआईसी को 18,800 करोड़ रुपये की चपत लगी है।

अडानी पोर्ट में 3 हजार करोड़ डूबे
देश के सबसे बड़े बीमाकर्ता की दिसंबर तक सबसे ज्यादा अडानी पोर्ट में 9.14 फीसदी हिस्सेदारी थी। यह कंपनी में अकेला सबसे बड़ा पब्लिक शेयरहोल्डर भी है। पिछले दो ट्रेडिंग दिनों में अडानी पोर्ट के शेयर में 21 फीसदी की गिरावट आई है। इससे एलआईसी को इस शेयर में 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

अडानी एंटरप्राइजेज में 3,300 करोड़ का नुकसान
अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में भी एलआईसी को बड़ा नुकसान हुआ है। बुधवार और शुक्रवार को इस शेयर की कीमत 20 फीसदी गिरी। इससे एलआईसी को करीब 3,300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। दिसंबर के आखिर तक अडानी एंटरप्राइजेज में एलआईसी की 4.23 फीसदी हिस्सेदारी थी। लेकिन एलआईसी ने कंपनी के 20,000 करोड़ के एफपीओ की एंकर बुक को भी सब्सक्राइब किया था। एंकर बुक से पहले कोई और लेनदेन नहीं माने तो एलआईसी की कंपनी में हिस्सेदारी 4.3 फीसदी होगी।

इन कपंनियों में भी बड़ा नुकसान
इन दो कंपनियों के अलावा अडानी टोटल गैस, एसीसी (ACC) और अंबुजा सीमेंट्स में भी एलआईसी की अच्छी-खासी हिस्सेदारी है। अडानी टोटल का शेयर पिछले हफ्ते 25 फीसदी टूट गया था। एलआईसी की इसमें 6 फीसदी हिस्सेदारी है। बीते हफ्ते हुई बिकवाली से इस कंपनी में एलआईसी को 6,300 करोड़ का नुकसान हुआ है। एसीसी में एलआईसी ने 550 करोड़ रुपये का घाटा बुक किया है। वहीं, अंबुजा सीमेंट में 1450 करोड़ का नुकसान बुक किया है। अडानी की सीमेंट कंपनियों में एलआईसी की कुल 12.74 फीसदी हिस्सेदारी है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...