19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedभारत से दुश्‍मनी ट्रूडो को कितनी पड़ेगी भारी? हर साल 1.8 लाख...

भारत से दुश्‍मनी ट्रूडो को कितनी पड़ेगी भारी? हर साल 1.8 लाख भारतीय जाते हैं कनाडा, हो जाएगा बड़ा नुकसान

Published on

ओटावा

भारत की ओर से कनाडाई राजनयिकों को मिली छूट वापस लिए जाने की चेतावनी के बाद कनाडा ने बृहस्पतिवार को अपने देश के 41 राजनयिकों को नयी दिल्ली से वापस बुलाए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही अब कनाडा जाने वालों के वीजा में देरी की भी संभावना है। हर साल एक लाख 18 हजार भारतीय कनाडा जाते हैं। वहीं 18 लाख से ज्यादा भारतीय कनाडा में हैं। कनाडा ने आरोप लगाए हैं कि उपनगरीय वैंकूवर में कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की जून में हुई हत्या में भारत का हाथ हो सकता है। भारत ने कनाडा पर अलगाववादियों और आतंकवादियों को शरण देने का आरोप लगाया लेकिन निज्जर की हत्या में संलिप्तता के आरोपों को ‘बेतुका’ बताकर खारिज कर दिया और इन आरोपों को लेकर अपनी नाराजगी जताने के लिए राजनयिक कदम उठाए हैं।

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने बृहस्पतिवार को कहा कि 41 राजनयिकों और परिजन को भारत से बुला लिया गया है। जोली ने कहा कि शेष 21 कनाडाई राजनयिकों को छूट मिलती रहेगी और वे भारत में ही रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘41 कनाडाई राजनयिकों और उनके 42 आश्रितों को मिली छूट किसी मनमानी तारीख को हटा लिए जाने का खतरा था और इससे उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। हमारे राजनयिक और उनका परिवार अब (भारत से) रवाना हो गए हैं।’

इंटरनेशनल कानूनों का उल्लंघन
जोली ने कहा कि राजनयिक छूट हटाना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और इसी वजह से कनाडा भारतीय राजनयिकों के खिलाफ इसी प्रकार का कदम उठाने की धमकी नहीं देगा। उन्होंने कहा, ‘राजनयिक विशेषाधिकार और छूट को एकतरफा तरीके से हटाया जाना अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत है और राजनयिक संबंधों पर जिनेवा संधि का स्पष्ट उल्लंघन है। ऐसा करने की धमकी देना अनुचित और तनाव बढ़ाने वाला है।’ जोली ने कहा कि भारत के फैसले से दोनों देशों के नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के स्तर पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कनाडा भारत के तीन प्रमुख शहरों में निजी सेवाएं रोक रहा है।

हजारों लोगों का वीजा फंसा
कनाडा ने चंडीगढ़, मुंबई और बेंगलुरू के वाणिज्य दूतावास में व्यक्तिगत सेवाओं पर रोक लगा दी। इसके कनाडा के इमीग्रेशन मंत्री मार्क मिलर कह चुके हैं कि कनाडा आने वाले भारतीयों के वीजा की प्रक्रिया धीमी चल रही है। भारत से कनाडा जाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2013 की तुलना में 2022 तक कनाडा जाने वाले भारतीयों की संख्या तीन गुना हो गई है। 2011 में जहां 32,828 लोग कनाडा गए तो 2022 में 1 लाख 18 हजार लोग कनाडा गए। संख्या में उछाल के पीछे सबसे बड़ा हाथ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वीजा पॉलिसी का रहा है।

कनाडा जाने वालों की बढ़ रही संख्या
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका में घुसना मुश्किल हो गया, जिसके बाद विदेश जाने वालों की पहली पसंद कनाडा बन गया। ट्रंप के सत्ता में आने से पहले 2016 में कनाडा जाने वालों की संख्या 40 हजार से कम थी। ट्रंप के आने के बाद 2017 में यह 51 हजार, 2018 में 70 हजार और 2019 में 85 हजार पहुंच गई। कनाडा में पढ़ने के लिए आने वाले विदेशी छात्रों में 45 फीसदी, नए स्थायी निवासियों में 27 फीसदी और अस्थायी विदेशी श्रमिकों में 22 फीसदी भारतीय आते हैं। भारतीय छात्र कनाडा की अर्थव्यवस्था में हर साल करोड़ों का योगदान देते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...