17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedकच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, जानें पेट्रोल-डीजल के रेट पर...

कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, जानें पेट्रोल-डीजल के रेट पर आज क्या है अपडेट

Published on

नई दिल्ली,

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. आज अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 88.55 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 85.55 डॉलर प्रति बैरल हैं. हालांकि, भारत में कच्चे तेल की कीमत 87.65 डॉलर प्रति बैरल बनी हुई है. इस बीच भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के आज, 2 सितंबर के नए रेट जारी कर दिए हैं.

दरअसल, भारतीय तेल कंपनियों द्वारा रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट किए जाते हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. हालांकि, भारतीय तेल कंपनियों ने आज (शनिवार), 2 सितंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के विभिन्न शहरों में वाहन ईंधन के भाव जस के तस हैं. बता दें कि राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न शहरों में तेल के भाव अलग होते हैं.

महानगरों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?
दिल्ली (Delhi Petrol Price): पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई (Mumbai Petrol Price): पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता (Kolkata Petrol Price): पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई (Chennai Petrol Price): पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली-एनसीआर में क्या है तेल का भाव?
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.75 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. वहीं, गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...