10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorized'मैं मुसलमान हूं, आदिल से लूंगी तलाक...' राखी सावंत ने दिए करारे...

‘मैं मुसलमान हूं, आदिल से लूंगी तलाक…’ राखी सावंत ने दिए करारे जवाब तो रितेश ने गोल-गोल घुमाया

Published on

ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपनी शादी, पति और पारिवारिक मसले को लेकर चर्चा में हैं। एक दिन पहले जेल से बाहर आए आदिल खान दुर्रानी ने एक्ट्रेस पर ड्रग्स देने से लेकर न्यूड वीडियो बनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब राखी सावंत भी मीडिया के सामने आईं। यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राखी सावंत ने आदिल के हर आरोप पर जवाब दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह गुस्से में आगबबूला हो गईं और रितेश वाले आरोपों पर भी रिएक्ट किया। साथ ही कहा कि वह जल्द ही डिवोर्स फाइल करेंगी।

राखी सावंत ने कहा, ‘आदिल खान दुर्रानी पर मैं थूकती हूं, जो कह रहे हैं कि मैं अपनी मां की मौत के बाद बिरयानी खा रही थीं। वह घिनौना आदमी है जो मेरी मां की मौत के नाम पर भी खेल रहे हैं। वह न सिर्फ धोखेबाज बल्कि 420 भी है। उसके खिलाफ 8 से भी ज्यादा क्रिमिनल केस मैसूर में दर्ज हैं। वह गाड़ी के जाली कागजात बनवाकर बेचता है।’

क्या मार-पीटकर राखी सावंत को इस्लाम कुबूल करवाया?
इस सवाल पर Rakhi Sawant ने कहा, ‘मैंने उन्हें सिर्फ कोर्ट मैरिज करने के लिए बोला था। मैं प्यार में थीं। उन्होंने शर्त रखी थी कि मैं निकाह करूंगा और आपको इस्लाम कुबूल करना पड़ेगा। मैं उनके लिए फातिमा बन गईं। मैं इस्लाम से आज भी बहुत प्यार करती हूं। मैं मुस्लमानों की बहुत इज्जत करती हूं। मैं मरते दम तक मुस्लमान ही रहूंगी। लेकिन वह मुझे पीटा करते थे और ये सच है।’

रितेश की जमकर तारीफ की राखी ने
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राखी सावंत ने रितेश को भी कॉल किया। उन्होंने कहा कि रितेश ने उनकी मां के इलाज में मदद की थी। जबकि आदिल ने कभी भी एक रुपये नहीं दिया। जब वह बिग बॉस मराठी में जा रही थीं तो वह दस लाख रुपये का चेक आदिल को देकर गई थीं ताकि उनकी मां का इलाज न चले। लेकिन आदिल ने तब भी धोखा दिया। उनकी मां बिग बॉस में बेटी से मिलने जाना चाहती थीं लेकिन वह खुद सजधज के शो में पहुंच गया। वह हमेशा से ही पॉपुलैरिटी का भूखा है।

राखी सावंत संग शादी पर रितेश ने दिया गोल-गोल जवाब
रितेश जब वीडियो कॉल के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुड़े तो उनसे सवाल किया गया कि क्या वाकई राखी सावंत संग उन्होंने सात फेरे लिए थे? तब रितेश इस सवाल पर गोल-गोल बातें करने लगे। उन्होंने कहा, ‘आदिल खान दुर्रानी जो वीडियो दिखा रहा है, वह एक शूट का हिस्सा था। वो सीन की शूटिंग के लिए हुआ था।’ हालांकि इस बीच उन्होंने राखी सावंत संग शादी या तलाक पर कोई जवाब नहीं दिया।

राखी सावंत बन सकती हैं मां
मां बनने की बात पर भी राखी सावंत ने जवाब दिया कि वह मां बन सकती हैं। उन्होंने डॉक्टरों से भी इस बारें में बात करके दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया था। मालूम हो, एक दिन पहले आदिल खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राखी सावंत पर आरोप लगाए थे कि वह अभी भी रितेश के साथ संबंध में हैं। जबकि रितेश और राखी ने इससे इंकार किया।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...