11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorized'मैं मरने वाला नहीं हूं...', अनुपम खेर से आखिरी बार क्या बोले...

‘मैं मरने वाला नहीं हूं…’, अनुपम खेर से आखिरी बार क्या बोले सतीश कौशिक? एक्टर ने बताया

Published on

अपनी कॉमेडी से सबके चेहरे पर हंसी लाने वाले सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं हैं.13 अप्रैल को उनकी फर्स्ट बर्थ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की गई. इस मौके पर सतीश कौशिक के दोस्त और एक्टर अनुपम खेर ने एक म्यूजिक नाइट का आयोजन किया था. इवेंट में रानी मुखर्जी, जॉनी लिवर, अनिल कपूर, जावेद अख्तर और शबाना आजमी जैसे कई सितारों ने शिरकत की. इस दौरान अनुपम खेर ने सतीश कौशिक संग हुई आखिरी बातचीत का भी जिक्र किया.

दोस्त सतीश कौशिक संग अनुपम की आखिरी बातचीत
म्यूजिक नाइट में पहुंचे सभी सितारों ने सतीश कौशिक संग जुड़ी सुनहरी यादों को याद किया. इस दौरान उनसे जुड़ा हर एक शख्स इमोशनल नजर आया. वहीं अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के साथ हुई आखिरी बाचतीत का जिक्र करते हुए बताया कि 7 मार्च को वो उनके बर्थडे पर आए थे. 9 मार्च को उन्होंने कॉल भी किया था.

इस पर आगे बात करते हुए उन्होंने बताया, ‘मैंने सतीश कौशिक को देखकर कहा तू बहुत थका हुआ लग रहा है. क्यों ऐसा कर रहा है? तू ऐसा कर अस्पताल चला जा. जाकर चेकअप करा ले, एडमिट मत होना.’ अनुपम खेर की बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘चिंता मत कर मैं अभी मरने वाला नहीं हूं. इस बातचीत के 3 घंटे बाद ही वो दुनिया छोड़कर चले गए.’ सतीश कौशिक की पहली बर्थ एनिवर्सरी पर अनुपम खेर के साथ-साथ अनिल कपूर भी फूट-फूट कर रोए.

शबाना आजमी ने वंशिका से किया ये वादा
सतीश कौशिक के लिए रखी गई म्यूजिकल नाइट में शबाना आजमी ने वंशिका से एक वादा किया. एक्टर की बेटी से बात करते हुए वो कहती हैं, ‘वंशिका जब आप इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाती थीं, तो उन्हें आप पर बहुत गर्व होता था. वो हमेशा कहते थे, मेरी बेटी को देखें. आज मैं आपसे वादा करती हूं, तुम्हारे पिता तुम्हारे लिए जो चाहते थे, मैं उसे तब तक करूंगी, जब तक कर सकती हूं.’

सतीश कौशिक का 8 मार्च को नई दिल्ली में कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया था. अनुपम खेर ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर दी थी. एक्टर ‘मिस्टर इंडिया’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, ‘कागज’, ‘चल मेरे भाई’ और ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

 

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...