21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedमेरा क्रिकेट से दूर-दूर तक नाता नहीं, रतन टाटा ने क्यों किया...

मेरा क्रिकेट से दूर-दूर तक नाता नहीं, रतन टाटा ने क्यों किया ये ट्वीट?

Published on

नई दिल्ली

देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा ने सोमवार को उनके नाम से हो रहे दावों का खंडन किया है। टाटा ने ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने ICC या किसी दूसरी क्रिकेट फैकल्टी को कोई सजेशंस नहीं दिये हैं। टाटा ने लिखा, ‘मैंने आईसीसी या किसी भी क्रिकेट फैकल्टी को किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना या इनाम देने के संबंध में कोई सुझाव नहीं दिया है। मेरा क्रिकेट से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। कृपया इस तरह के वाट्सएप फॉरवर्ड और वीडियो पर तब तक विश्वास न करें, जब तक कि वे मेरे आधिकारिक प्लेटफॉर्म से न आएं।’

फर्जी न्यूज रिपोर्ट हुई वायरल
दरअसल एक फर्जी न्यूज रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इसमें बताया गया था कि टाटा ने क्रिकेटर राशिद खान को 10 करोड़ रुपये देने का वादा किया है। जब यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, तो रतन टाटा को खुद एक्स पर लिखकर इसका खंडन किया।

कौन हैं राशिद खान?
राशिद खान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के प्लेयर हैं। वर्ल्ड कम 2023 में हाल ही में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद टीम के प्रमुख स्पिनर राशिद खान ने कंधे पर अफगानिस्तान का झंडा रखकर जश्न मनाया था। सोशल मीडिया पर ऐसी भी अफवाहें हैं कि पाकिस्तान पर जीत के जश्न में राशिद खान ने भारतीय ध्वज के साथ जश्न मनाया था, जिस पर आईसीसी ने उन पर 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...