10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedशिव झूठे हैं तो प्रियंका भी नहीं है कम 'मक्कार', क्या हर...

शिव झूठे हैं तो प्रियंका भी नहीं है कम ‘मक्कार’, क्या हर बार वुमन कार्ड खेल जीतेंगी बिग बॉस 16?

Published on

बिग बॉस 16 में टिकट टू फिनाले वीक फिलहाल निमृत कौर अहलूवालिया के पास है। अब घरवाले कैसे उनसे ये टिकट हड़पते हैं ये अफरातफरी शो में जारी है। बीते एपिसोड में भी टिकट टू फिनाले पाने के लिए शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी आपस में भिड़ गए। दोनों की लड़ाई इतनी भयंकर हो गई कि झूठ, मक्कारी और केरेक्टर तक पहुंच गई। प्रियंका ने शिव ठाकरे को झूठा कहा। तमाम सवाल उनके केरेक्टर पर भी उठा। पर एक सीधा सादा सा सवाल उडारियां की परी उर्फ प्रियंका चाहर चौधरी से भी है कि आखिर वह कब तक वुमनिया कार्ड के बल पर खेलेंगी। यही वजह है कि सलमान खान भी उन्हें सिलेक्टिव सच्चाई की मूर्ति कह दिया था। वह सहूलियत के हिसाब से सच्चाई का साथ देने के लिए खड़ी होती हैं। आइए बताते हैं अब तक उनके वो स्टैंड जब उनकी ये चलाकी पकड़ी गई।

कितनी बार खेलेंगी वुमन कार्ड
प्रियंका चाहर चौधरी ने शो में कई बार ये कार्ड प्ले किया है। जब जब उन्हें कोई मुद्दा नहीं मिलता तो वह वुमन कार्ड खेलने लगती हैं। कल भी हुी शिव के साथ लड़ाई में उन्होंने कई बार कहा कि वह हमेशा औरतों के हक में बोलती हैं। वह कभी भी ऐसा कुछ नहीं कहती जिससे किसी औरत पर सवाल खड़े हो। मगर वह भूल जाती हैं कि बिग बॉस 16 में उनके सबसे ज्यादा पंगे फीमेल कंटेस्टेंट से ही हुए हैं। निमृत, सुम्बुल से लेकर सौंदर्या और अर्चना पर उन्होंने कम कीचड़ नहीं उछाला है। साथ ही उन्हें ये किसने हक दे दिया कि वह इस कार्ड के आड़ में किसी लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाए। उन्हें एक सैकेंड नहीं लगा उन्होंने शिव के केरेक्टर पर सवाल खड़े किए। मगर शिव ने फिर उन्हीं की भाषा में तगड़ा जवाब भी दिया। शिव ने कहा कि औरतों में इतनी समझ होती है कि वह पहली नजर में समझ जाती हैं कि कौन कैसा लड़का है।

दूसरों के झगड़ों का फायदा
जी हां, जिस तरह की आपकी जर्नी रही हैं। उसे देखकर तो यही लग रहा है कि आप दूसरों के झगड़ों में खूब टांग अड़ाती हैं। जरूरत पड़े तो घी डालने का काम भी खूब किया है। जब आपको जरूरत पड़ती है तो आप अर्चना का इस्तेमाल अपनी लड़ाई में करती हैं और जब कोई न मिले तो आप उनसे भी भिड़ने से बाज नहीं आईं। दूसरों को सपोर्ट करने की आड़ में आप खूब मसाला करने का काम करती हैं। टीना और शालीन की लड़ाई में इन्होंने जरूरत से ज्यादा चिंगारी लगाई। शालीन को तो इनता बुली किया कि उनकी एक्स वाइफ को भी पोस्ट करना पड़ गया।

किसने दिया आपको ये हक
प्रियंका चाहर चौधरी आपको ये हक किसने दिया कि आप किसी के केरेक्टर पर उंगलियां उठाए। औरतों के लिए हमेशा आवाज उठाने की सो कोल्ड प्रियंका आपने एक बार भी निमृत पर सवाल खड़े करने से पहले सोचा नहीं। जब निमृत कौर को एकता कपूर ने शो में लव सेक्स और धोखा का सीजन 2 ऑफर किया तो आप तुरंत अर्चना से काना फूसी करने लगी कि हां हां वो तो बहुत बोल्ड सीरीज है। अरे आप भूल गईं क्या…आप खुद एरॉटिक सीरीज में काम कर चुकी हैं। ठीक ऐसे ही एक बार आप श्रीजिता के साथ बैठकर सौंदर्या शर्मा के छोटे कपड़े पर भी कमेंट कर रही थीं। याद है न… भूल तो नहीं गईं न। क्या आपको ये शोभा देता है। नहीं नहीं नहीं… प्लीज ऐसे कमेंट से बचिए।

एक तो मोहतरमा को असिस्टेंट चाहिए…
प्रियंका ही वो कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने शो में नारा दिया था… निमृत अकेली, कभी न खेलीं। मगर वह भूल जाती हैं कि ये बात उनके ऊपर ज्यादा सटीक बैठती हैं। प्रियंका ने कई हफ्ते अंकित गुप्ता के साथ खेले। अंकित पर हक जमाने की आड़ में आपने उनके साथ क्या क्या किया इसके बारे में तो सलमान खान ने आपकी अच्छी खासी क्लास लगाई ही थी। फिर आपने अर्चना और सौंदर्या को पकड़ा। फिर उनकी भी आप सगी न बन पाईं। जब इनसे साथ छूटा तो आपने शालीन को पकड़ा जिनकी धज्जियां आपने ही सबसे ज्यादा उड़ाई।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...