8.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
HomeUncategorized'राखी सावंत को बहू बना के लाओगे तो तुम्हारी बहन से कौन...

‘राखी सावंत को बहू बना के लाओगे तो तुम्हारी बहन से कौन शादी करेगा…’

Published on

राखी सावंत फिल्म इंडस्ट्री में आइटम गर्ल के नाम से फेमस हैं. एक्ट्रेस आजकल अपनी अतरंगी हरकतों से भी लोगों को एंटरटेन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं. लेकिन क्या हो, अगर जिस वजह से आपकी पहचान बनी है और जो आपके फेम का रीजन है, उससे ही आपके अपनों को परेशानी होने लगे? वही आपके प्यार के आड़े आने लगे? ऐसा ही कुछ आजकल राखी सावंत फील कर रही हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया.

राखी के प्यार में आई अड़चनें
राखी सावंत और आदिल दुर्रानी का प्यार आजकल चर्चा में है, आए दिन ये कपल साथ में स्पॉट किया जाता है. राखी सावंत अपने नए प्यार को पाकर बेहद खुश भी दिखाई देती हैं. लेकिन इस खुशी के पीछे भी एक दर्द है जो राखी ने खुद रिवील किया है. एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने बताया कि आदिल का परिवार उनके इस रिश्ते से कितना नाखुश है. आदिल के परिवार में राखी को लेकर कैसी बातें होती हैं. यहां तक कि राखी के प्रोफेशन को लेकर उनके कैरेक्टर तक पर सवाल उठाया जाता है.

सिड कनन को दिए इंटरव्यू के एक प्रोमो वीडियो में राखी ये बताते हुए इमोशनल हो जाती हैं कि वो आदिल से शादी क्यों नहीं कर पा रही हैं. इंटरव्यू में आदिल से सवाल किया जाता है कि आपको डेट करते हुए चार महीने हो गए है, वो दिन कब आएगा जब आप कहेंगे मम्मी-पापा राखी मेरी होने वाली वाइफ हैं?

जिसपर आदिल कहते हैं, ‘जल्द ही, बहुत जल्द मैं आपको ये खबर दूंगा’. लेकिन इसी बीच आदिल को रोक कर राखी कहती हैं, ‘सिद्धार्थ, मैं आपको एक बात बताना चाहती हूं. बॉलीवुड में कितनी मुस्लिम लड़कियां है, क्या सबकी शादियां नहीं हुई, क्या किसी ने एक्सपोज नहीं किया, क्या किसी मुस्लिम लड़की ने आइटम सॉन्ग नहीं किया.’

राखी के छलके आंसू…
राखी आगे कहते हुए काफी इमोशनल भी हो जाती हैं. राखी ने कहा-‘अगर मैं एक अलग बैकग्राउंड से आती हूं. मेरे इसमें होने से क्या फर्क पड़ता है. अभी इनकी बहन के लिए लड़का ढूंढा जा रहा है…तो लोग उनको (आदिल के परिवार) चढ़ाते हैं कि अरे राखी सावंत को बहू बना के लाओगे तुम्हारी बहन से कौन शादी करेगा.’ जिसके बाद राखी रोने लगती हैं और कहती हैं, ‘क्या है ये…क्या मेरा हक नहीं कि मुझे प्यार मिले, क्या मेरी शादी नहीं हो सकती….क्या मैं टेरेरिस्ट हूं…तो इनकी बहन को अच्छा रिश्ता क्यों नहीं मिल सकता’.

राखी एक बार पहले भी मीडिया को बता चुकी हैं कि आदिल के परिवार को उनके इस रिश्ते से एतराज है. बावजूद इसके दोनों साथ हैं, क्योंकि दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. राखी जैसी जिंदादिल इंसान का इस तरह से ऑन-कैमरा टूट जाना, एंटरटेनमेंट दुनिया के एक दूसरे साइड को दिखाता है, जहां चेहरे पर तो खुशी है लेकिन दिल में बहुत सारे गम हैं. राखी अपने बेबाक नेचर के लिए जानी जाती है. राखी के जो दिल में होता है वो मूंह पर बोल देने में विश्वास रखती हैं, इसिलिए तो राखी की इतनी फैन फॉलोइंग है, क्योंकि फैंस उनका यही अंदाज बेहद पसंद करते हैं.

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...