4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedभारत-कनाडा में 'जुबानी जंग' का असर? शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, इन...

भारत-कनाडा में ‘जुबानी जंग’ का असर? शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, इन स्टॉक्स से सीधा कनेक्शन

Published on

नई दिल्ली,

कनाडा और भारत के बीच टेंशन का असर अब शेयर मार्केट पर भी नजर आने लगा है. बुधवार को धीमी शुरुआत के बाद Stock Market के दोनों इंडेक्स देखते ही देखते बुरी तरह टूट गए. एक ओर जहां बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 608 अंक गिरकर 66,988.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं एनएसई का निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty) 173.80 अंक फिसलकर 19,959.50 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

Stock Market में कारोबार शुरू होते ही कुछ बैंकिंग और आईटी कंपनियों के शेयर टूट गए. इनमें विप्रो से लेकर इंफोसिस तक और कोटक महिंद्रा बैंक से लेकर आईसीआईसीआई बैंक तक के स्टॉक शामिल हैं. खास बात ये है कि ये सभी ऐसी कंपनियां हैं, जिनमें कनाडा पेंशन फंड इन्वेस्टमेंट बोर्ड (CPPIN) का पैसा लगा हुआ है. हालांकि, इन शेयरों में शुरुआती गिरावट के बाद कुछ में रिकवरी जरूर देखने को मिली थी.

पेटीएम और नायका के शेयरों में बड़ी गिरावट
सबसे पहले बता दें कि कनाडा के साथ भारत के कूटनीतिक तनाव ने उन कंपनियों की टेंशन बढ़ाने का काम किया है, जिनका वहां पर बड़ा कारोबार है. इसके साथ ही कनाडा पेंशन फंड द्वारा निवेशित कंपनियों के शेयरों पर भी इसका असर होता दिखने लगा है. शेयर बाजार खुलते ही ऑनलाइन पेमेंट सर्विस देने वाले प्लेटफॉर्म पेटीएम (Paytm) की पेरेंट कंपनी One 97 Communications Ltd के शेयर 2 फीसदी तक टूट गए, तो वहीं फैशन ब्यूटी ब्रांडज नायका (Nykaa) के स्टॉक्स भी शुरुआती कारोबार में डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आया.

खबर लिखे जाने तक Paytm Stock 1.78 फीसदी टूटकर 857.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं Nykaa Stock 1.74 फिसलकर 146.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था. दोनों कंपनियों के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, पेटीएम में कनाडा पेंशन फंड का करीब 970 करोड़ रुपये और नायका में लगभग 620 करोड़ रुपये लगा हुआ है.

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान पर
कनाडा पेंशन फंड इन्वेस्टमेंट बोर्ड (CPPIN) ने कई भारतीय कंपनियों में अनुमानित 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इन्वेस्टमेंट किया हुआ है. वहीं करीब 30 भारतीय कंपनियां ऐसी हैं जिनका कारोबार कनाडा में फैला हुआ है और 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया हुआ है. ऐसे में इस तनाव के बढ़ने के साथ ही इन कंपनियों के लिए भी संकट बढ़ सकता है.

बात करें कनाडा पेंशन फंड से करीब 9,500 करोड़ रुपये का निवेश हासिल करने वाले कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) की तो ये बुधवार को मार्केट ओपन होने पर गिरावटच के साथ 1,786.95 रुपये के स्तर पर ओपन हुआ था, इसके बाद इसमें मामूली रिकवरी देखने को मिली और ये 0.37 फीसदी गिरावट के साथ 1,791.70 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

इन आईटी कंपनियों के शेयर टूटे
कनाडा पेंशन फंड से इन्वेस्टमेंट हासिल करने वाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के शेयरों में भी गिरावट आई है. Zomato Stock 0.88 फीसदी फिसलकर 101.25 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था. अगर कनाडा में कारोबार करने वाली आईटी कंपनियों पर नजर डालें तो Wipro Ltd का शेयर गिरावट के साथ खुला था और खबर लिखे जाने तक 0.78 फीसदी टूटकर 432.75 रुपये पर आ गया था. वहीं Infosys Share करीब एक फीसदी गिरकर 1,478.00 रुपये पर पहुंच गया था.

Indus Tower के शेयरों में भी Sensex-Nifty के साथ ही बड़ी गिरावट आई है. इस स्टॉक ने भी बाजार खुलने के साथ ही लाल निशान पर कारोबार शुरू किया था, लेकिन मार्केट में जैसे गिरावट बढ़ी इसके शेयर भी भरभराकर टूटने लगे. खबर लिखे जाने तक Indus Towers Ltd Share 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ 182.20 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...