4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedMusk की कंपनी को टक्कर देने की तैयारी में Jio, सैटेलाइट से...

Musk की कंपनी को टक्कर देने की तैयारी में Jio, सैटेलाइट से देगा नेट

Published on

नई दिल्ली,

Reliance Jio भी जल्द लोगों को सैटेलाइट बेस्ड हाई-स्पीड इंटरनेट प्रोवाइड करवा सकता है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने कंपनी को लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) को जारी किया है. ये LoI Reliance Jio Infocomm के सैटेलाइट यूनिट को जारी किया गया है. इसकी परमिशन मिल जाने से Jio ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन सैटेलाइट (GMPCS) सर्विस को लॉन्च कर सकता है. इस सर्विस को केवल वहां पर लॉन्च किया जा सकता है जहां पर कंपनी को लाइसेंस मिली है.

मोबाइल सैटेलाइट नेटवर्क लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO), मीडियम अर्थ ऑर्बिट (MEO) के अलावा Geosynchronous (GEO) सैटेलाइट के साथ सिंक पर काम करेगा. PTI की एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से कहा गया है कि Reliance Jio Infocomm के सैटेलाइट यूनिट को जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशन लिमिटेड (JSCL) के नाम से भी जाना जाता है.

इसको परमिट दिया गया है. इससे कंपनी ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन सैटेलाइट (GMPCS) सर्विस को सेटअप और ऑपरेट कर सकती है. LoI को लेकर सोर्स ने बताया कि इसे टेलीकॉम कंपनी को सोमवार को ही जारी कर दिया गया है.

GMPCS सर्विस से मिलेगी से वॉयस और डेटा सर्विस
इससे जिस एरिया में इसे लाइसेंस दिया जाएया वहां पर कंपनी 20 साल तक सर्विस दे सकती है. GMPCS सर्विस से वॉयस और डेटा सर्विस सैटेलाइट के जरिए दी जाएगी. आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में कंपनी ने Luxembourg-बेस्ड SES के साथ पार्टनरशिप करके सैटेलाइट-बेस्ड ब्रॉडबैंड सर्विस पूरे देश में देने की घोषणा की थी.

इस नई सर्विस के जरिए जियो Elon Musk की कंपनी और सुनील मित्तल की कंपनी OneWeb से हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस देने में के मामले काफी आगे निकल सकती है. इस सर्विस को भारत में कहां-कहां और कब लॉन्च किया जाएगा इसको लेकर कंपनी के ऑफिशियल स्टेटमेंट का फिलहाल हमें इंतजार करना होगा.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...