20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedइस मामले में इंडोनेशिया और साउथ अफ्रीका से भी पीछे भारत, जी-20...

इस मामले में इंडोनेशिया और साउथ अफ्रीका से भी पीछे भारत, जी-20 देशों की यह लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे

Published on

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली जी-20 समिट (G-20 Summit) के लिए सज चुका है। सुरक्षा व्यवस्था काफी हाई लेवल की है। इस समिट में हिस्सा लेने दुनिया के सबसे अमीर और पावरफुल देशों के लीडर्स भारत आएंगे। पहली बार कोई दक्षिण एशियाई देश जी-20 समिट को होस्ट कर रहा है। जी-20 के सदस्य देश ग्लोबल जीडीपी में 85 फीसदी हिस्सा रखते हैं। वहीं, ये देश कुल वैश्विक कारोबार के 75 फीसदी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा दुनिया के दो तिहाई लोग इन्हीं देशों में रहते हैं।

जी-20 ग्रुप में शामिल हैं ये देश
जी-20 ग्रुप दुनिया का सबसे पावरफुल ग्रुप है। इसमें 19 अमीर देश और यूरोपियन यूनियन शामिल है। 19 देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल है।

अमेरिका की सबसे ज्यादा और अफ्रीका की सबसे कम GDP
जी-20 देशों की हम जीडीपी की बात करें, तो भारत का स्थान छठा है। वैसे भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकॉनमी है, लेकिन जी-20 देशों में यूरोपियन यूनियन एक ब्लॉक के रूप में शामिल है। इसलिए जी-20 देशों में भारत छठी सबसे बड़ी इकॉनमी है। पहले स्थान पर अमेरिका है। इसके बाद चीन, यूरोपियन यूनियन, जापान, जर्मनी और भारत का स्थान है। जी-20 देशों में सबसे कम जीडीपी साउथ अफ्रीका की है। इसके बाद अर्जेंटीना, तुर्की, सऊदी अरब, इंडोनेशिया, मेक्सिको, साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, इटली, कनाडा, रूस, फ्रांस और यूके का स्थान है।

प्रति व्यक्ति जीडीपी में भारत सबसे नीचे
सबसे पहले तो यह जान लें कि GDP per capita क्या होता है। यह प्रति व्यक्ति जीडीपी है। यानी किसी देश की कुल जीडीपी में उसकी कुल जनसंख्या का भाग दें, तो प्रति व्यक्ति जीडीपी पता चलती है। जी-20 देशों में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी सबसे कम है। वहीं, अमेरिका की सबसे अधिक है। अमेरिका की प्रति व्यक्ति जीडीपी 80.03 हजार डॉलर है। वहीं, भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 2.60 हजार डॉलर ही है।

इंडोनेशिया और साउथ अफ्रीका भी हमसे आगे
प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में इंडोनेशिया और साउथ अफ्रीका भी हमसे आगे हैं। इंडोनेशिया की प्रति व्यक्ति जीडीपी 5.02 हजार डॉलर है। जबकि साउथ कोरिया की प्रति व्यक्ति जीडीपी 6.49 हजार डॉलर है। बड़े देशों में यूके के लिए यह आंकड़ा 46.37 हजार डॉलर है। वहीं, रूस की प्रति व्यक्ति जीडीपी 14.40 हजार डॉलर, जापान की 35.39 हजार डॉलर, जर्मनी की 51.38 हजार डॉलर, फ्रांस की 44.41 हजार डॉलर, चीन की 13.72 हजार डॉलर और ऑस्ट्रेलिया की 64.96 हजार डॉलर है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...