18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'पुष्पा 2' के डायरेक्टर सुकुमार के घर इनकम टैक्स ने मारा छापा,...

‘पुष्पा 2’ के डायरेक्टर सुकुमार के घर इनकम टैक्स ने मारा छापा, एयरपोर्ट से उठाकर ले गए अधिकारी

Published on

‘गेम चेंजर’ के प्रोड्यूसर दिल राजू के घर पर इनकम टैक्स के छापे के बाद अब ‘पुष्पा 2’ के डायरेक्टर सुकुमार निशाने पर आ गए हैं। इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार, 22 जनवरी को सुकुमार के घर और ऑफिस पर रेड मारी। सुकुमार को इसका अंदाजा भी नहीं था और वह हैरत में थे। बताया जा रहा है कि जिस वक्त सुकुमार के घर IT विभाग ने छापा मारा, उस वक्त सुकुमार हैदराबाद एयरपोर्ट पर थे।

‘साक्षी पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुकुमार को आईटी अधिकारी एयरपोर्ट से ही उनके घर ले गए। कई घंटों तक डायरेक्टर के घर और ऑफिस की तलाशी चली, पर अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि छापेमारी किस उद्देश्य से की गई थी। इस मामले में अभी तक इनकम टैक्स विभाग की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

IT की 55 टीमों की छापेमारी, ‘पुष्पा 2’ के प्रोड्यूसर्स के ठिकानों की तलाश
इससे पहले इनकम टैक्स विभाग की लगभग 55 टीमों ने हैदराबाद में आठ से अधिक स्थानों पर अचानक छापेमारी की। 21 जनवरी की सुबह शुरू हुई यह छापेमारी देर शाम तक जारी रही। छापेमारी में ‘पुष्पा 2’ के प्रोड्यूसर्स नवीन येरनेनी और मैत्री मूवी मेकर्स के संस्थापक रविशंकर येलमंचिली के कार्यालयों और संपत्ति पर भी छापा मारा गया।

‘गेम चेंजर’ के प्रोड्यूसर दिल राजू के घर पर भी मारा था छापा
इससे पहले राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर ‘गेम चेंजर’ के प्रोड्यूसर दिल राजू, उनकी बेटी और 8 रिश्तेदारों के घर रेड मारी गई थी। यह छापेमारी तेलंगाना आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के आरोप में की थी। दिल राजू के घर पर आईटी विभाग ने सुबह रेड मारी और उनके अन्य ठिकानों की भी जांच की थी।

‘पुष्पा 2’ कलेक्शन
सुकुमार की बात करें, तो वह फिलहाल ‘पुष्पा 2: द रूल’ की सफलता इंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म ने देशभर में 1229.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 1737 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। ‘पुष्पा 2’ को बॉक्स ऑफिस पर 48 दिन हो चुके हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...