8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedIND vs SA: सौरव गांगुली चाहते हैं ये खिलाड़ी संभाले तीनों फॉर्मेट...

IND vs SA: सौरव गांगुली चाहते हैं ये खिलाड़ी संभाले तीनों फॉर्मेट की कमान! ‘दादा’ ने शुभमन गिल को बताया टीम इंडिया का भविष्य का कप्तान!

Published on

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने उस खिलाड़ी का नाम उजागर किया है जो टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में सबसे बेहतरीन कप्तान साबित हो सकता है। ‘दादा’ ने शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। हालांकि, गिल अभी चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

गिल में दिखती है तीनों फॉर्मेट की कप्तानी क्षमता

फिलहाल शुभमन गिल भारतीय टीम की वनडे और टेस्ट कप्तानी संभाल रहे हैं, जबकि टी20 फॉर्मेट की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में है। हाल के दिनों में गिल की कप्तानी पर कई सवाल उठे हैं, लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली गिल के समर्थन में उतर आए हैं। ‘दादा’ का साफ कहना है कि शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करने की क्षमता रखते हैं और उन्हें पूरा मौका दिया जाना चाहिए।

दादा ने फैंस की मानसिकता पर उठाए सवाल

एक पोडकास्ट पर बात करते हुए सौरव गांगुली ने फैंस की बदलती मानसिकता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “एक दिन मैं ईडन गार्डन्स में बैठा था और किसी ने मुझसे पूछा कि क्या शुभमन गिल को टी20 में कप्तानी करनी चाहिए। मैंने कहा, उसे हर फॉर्मेट में कप्तानी करनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “तीन महीने पहले, यही गिल इंग्लैंड में थे और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी की थी। उन्हें कोहली और रोहित के बिना युवा टीम दी गई थी, और अब, तीन महीने बाद ही आप उनकी कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं? यह लोगों की मानसिकता है।”

कप्तानी को चाहिए ‘धैर्य’ और ‘वक्त’

गांगुली ने जोर देकर कहा कि किसी भी कप्तान को बेहतर बनने के लिए धैर्य और समय देना चाहिए। उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति हर समय निर्णय लेता है, उसके साथ ऐसा होता ही है। आपको धैर्य रखना चाहिए और किसी को सुधारने के लिए समय देना चाहिए। इंग्लैंड में गिल का पहला क्वार्टर सोने जैसा था।” दादा ने कहा कि अगर किसी कप्तान को तीन महीने के चक्र पर आंका जाएगा, तो कोई भी कप्तान अपने काम में आगे नहीं बढ़ पाएगा।

4. इंज़री से उबरकर करेंगे टी20 में वापसी

शुभमन गिल जल्द ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज़ में बल्ले से पूरे ज़ोर के साथ खेलते हुए दिखाई देंगे। दरअसल, गिल अब पूरी तरह से फिट हैं और वापसी के लिए तैयार हैं। उन्हें पहले टी20 मैच से ही प्लेइंग-11 में देखा जाएगा। यह ध्यान देने योग्य है कि पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजी के दौरान गिल को गर्दन में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था।

Read Also: राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

वनडे सीरीज़ में नहीं ले पाए थे हिस्सा

चोट के कारण शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज़ में हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी केएल राहुल संभाल रहे थे। गिल की वापसी से टीम इंडिया को टी20 फॉर्मेट में शीर्ष क्रम में बड़ी मजबूती मिलेगी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...