8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedGDP की पिच पर भारत दुनिया में सबसे आगे, सिर्फ चीन से...

GDP की पिच पर भारत दुनिया में सबसे आगे, सिर्फ चीन से टक्कर

Published on

नई दिल्ली,

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत को झटका लगा है. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने देश की विकास दर के अनुमान को संशोधित करते हुए इसे पूर्वानुमान की तुलना में घटा दिया है. वैश्विक निकाय ने कहा है कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की ग्रोथ रेट 6 फीसदी से कम रह सकती है. अनुमान घटाने के लिए आईएमएफ ने बड़ी वजह भी बताईं हैं.

रिपोर्ट में कटौती का ये कारण बताया
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने अपने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की विकास दर के अनुमान को 5.9 फीसदी कर दिया है. इससे पहले 6.1 फीसदी का अनुमान लगाया गया था. आईएमएफ ने आउटलुक रिपोर्ट में कहा है कि लंबे समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukrain War) और कोरोना महामारी के कारण कमजोर हुई वित्तीय सेहत और इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़े विपरीत प्रभाव के चलते विकास दर के अनुमान में कटौती की गई है.

विश्व बैंक और एडीबी ने जताया है ये अनुमान
आईएमएफ ने कहा है कि आर्थिक हालातों से ग्लोबल इकोनॉमी पर जो असर हुआ है, उसके चलते मिड टर्म में ग्रोथ की संभावनाएं कमजोर नजर आ रही हैं. IMF का ताजा अनुमान अन्य मल्टीलेट्रल डेवेलपमेंट बैंकों की तुलना में सबसे कम है. इससे पहले विश्व बैंक (World Bank) ने 2023-24 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.3 फीसदी और एशियन डेवेलपमेंट बैंक (ADB) ने 6.4 फीसदी की गति से बढ़ने के अनुमान जताया है. इस बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2023 के लिए ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ के अपने अनुमान को 2.9 फीसदी से कम कर दिया है.

चीन से ज्यादा रहेगी भारत की विकास दर
रिपोर्ट में चीन की विकास दर 2023 में 5.2 फीसदी और 2024 में 4.5 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि 2022 में इसकी विकास दर 3 फीसदी थी. अपनी वार्षिक रिपोर्ट में, आईएमएफ ने अनुमान लगाया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था इस वर्ष 2.8 फीसदी और 2024 में 3 फीसदी की दर से बढ़ेगी, ये आंकड़ा जनवरी में जारी किए गए पूर्वानुमान से प्रत्येक में 10 बेसिस प्वाइंट कम है.

देश में महंगाई को लेकर ये अनुमान
वित्त वर्ष 2025 के लिए आईएमएफ ने अपने अनुमान को कम करते हुए अब 6.3 फीसदी कर दिया है. हालांकि, ग्रोथ रेट आउटलुक में इस कटौती के बावजूद, भारत अगले दो वर्षों में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी. IMF ने देश की महंगाई दर को चालू वित्त वर्ष में 4.9 फीसदी और अगले वित्त वर्ष में 4.4 फीसदी रहने का अनुमान जाहिर किया है. इसके विपरीत बीते दिनों नए वित्त वर्ष की पहली MPC बैठक के नतीजों का ऐलान करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महंगाई दर के अनुमान को 5.2 फीसदी रखा था, जो आईएमएफ के अनुमान से ज्यादा है.

आईएमएफ के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में भारत के करेंट अकॉउंट डेफिसिट (CAD) के अनुमान को जीडीपी के 2.6 फीसदी से घटाकर 2.2 फीसदी किया गया है. इसके अलावा Purchasing Power Parity के मामले में प्रति व्यक्ति प्रोडक्शन में भारत की वृद्धि वित्त वर्ष 2023 में 5.8 फीसदी से कम करते हुए 4.9 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है.

 

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...