9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedइंडिया भले ना जीता पर एयरलाइन्स की मन गई दिवाली, एक दिन...

इंडिया भले ना जीता पर एयरलाइन्स की मन गई दिवाली, एक दिन में 4.6 लाख लोगों ने भरी उड़ान, बना रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड कप फाइनल ने वह किया जो इस साल दिवाली नहीं कर सकी। फाइनल मैच से एयर ट्रैफिक में शानदार उछाल आया है। शनिवार को लगभग 4.6 लाख घरेलू हवाई यात्री थे। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस दिवाली सीजन में आश्चर्यजनक रूप से दैनिक हवाई यात्रियों की संख्या कम रही, अक्सर चार लाख से कम। इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे कारण एयरलान्स द्वारा काफी अधिक एडवांस किराया तय करना रहा। एरलाइन्स ने दिवाली से एक महीने पहले ही एडवांस किराया काफी बढ़ा दिया था। उन्हें इस फेस्टिव सीजन में बंपर ट्रैवल की उम्मीद थी।

वर्ल्ड कप फाइनल से बना रिकॉर्ड
मुंबई एयरपोर्ट ने शनिवार को अपने अब तक के सबसे अधिक एक दिवसीय ट्रैफिक को संभाला। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने रविवार को ट्वीट किया था, ‘एक ऐतिहासिक उपलब्धि! मुंबई एयरपोर्ट का नया माइलस्टोन- एक सिंगल रनवे एयरपोर्ट ने एक दिन (18 नवंबर को) में रिकॉर्ड-ब्रेकिंग 1,61,760 यात्रियों को सेवाएं दी हैं।’ यह उछाल ऐसे समय आया, जब घरेलू हवाई यात्रा कम बनी हुई थी। एक फेस्टिव सीजन के लिए यह बहुत ही असामान्य बात है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को ट्वीट किया, ‘भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक माइलस्टोन है। 18 नवंबर को हमने 4,56,748 घरेलू यात्रियों के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया है।’

फेस्टिव सीजन में लोगों ने फ्लाइट के बजाए प्रीमियम ट्रेनों को चुना
एयरलाइन इंडस्ट्री के एक दिग्गज ने अपना नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘एयरलाइन्स ने अक्टूबर के आखिर से फेस्टिव सीजन के दौरान ट्रैवल के लिए सितंबर के आखिर से ही एडवांस बुकिंग का किराया बढ़ा दिया था। इसने बहुत से लोगों को हतोत्साहित किया। उन लोगों फिर फ्लाइट के बजाए प्रीमियम ट्रेनों की एसी कैटेगरी को बुक करने का फैसला लिया। उन्हें डर था कि उन्हें पीक सीजन में यात्रा के लिए बाद में रिजर्वेशन नहीं मिलेगा। इसके बाद जब फेस्टिव सीजन आया तो एयरलाइन्स को कम ट्रेवल नंबर्स (अक्सर चार लाख से कम) का एहसास हुआ। इसके बाद किराए में कमी आई। यह हमेशा दूसरी तरह से होता था- कम एडवांस और अधिक स्पॉट किराया।’ हवाई किराया ज्यादा होने के चलते यात्रियों ने फ्लाइट के बजाय प्रीमियम ट्रेनों की एसी कैटेगरी का विकल्प चुना।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...