12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorized2047 तक विकसित देश बन जाएगा भारत! जानिए कितनी पहुंच जाएगी हर...

2047 तक विकसित देश बन जाएगा भारत! जानिए कितनी पहुंच जाएगी हर आदमी की इनकम

Published on

नई दिल्ली

देश आज आजादी की 77वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर एक अच्छी खबर आई है। साल 2047 में जब देश अपनी आजादी की 100 वर्षगांठ मना रहा होगा तो भारत की प्रति व्यक्ति आय आज के मुकाबले 7.5 गुना बढ़ जाएगी। एसबीआई रिसर्च (SBI Research) के इकनॉमिस्ट्स की एक स्टडी के मुताबिक तब देश में सालाना प्रति व्यक्ति आय 14.9 लाख रुपये यानी 12,400 डॉलर पहुंच जाएगी। फाइनेंशियल ईयर 2023 में यह दो लाख रुपये यानी 2,500 डॉलर थी। सरकार ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज लाल किले के प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाना केवल सपना नहीं है बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है।

एसबीआई की स्टडी में दावा किया गया है कि 2047 में टैक्स फाइल करने वालों की औसत इनकम 49.9 लाख रुपये पहुंच जाएगी जो पिछले फाइनेंशियल ईयर 2022 में 13 लाख रुपये थी। इसके साथ ही भारत लोअर इनकम ग्रुप से अपर-इनकम ग्रुप इकॉनमी बन जाएगा। इसमें कहा गया है कि जीएसटी और उद्यम पोर्टल से इनकम टैक्स रिटर्न की संख्या बढ़ी है। फाइनेंशियल ईयर 2023 में आईटीआर भरने वालों की संख्या बढ़कर 8.5 करोड़ हो गई जो फाइनेंशियल ईयर 2013 में 21 लाख थी। फाइनेंशियल ईयर 2047 तक देश में टैक्सपेयर्स की संख्या 48.2 करोड़ पहुंचने का अनुमान है।

जीरो टैक्स रिटर्न
स्टडी में कहा गया है कि 2047 तक जीरो टैक्स रिटर्न भरने वाले लोगों की संख्या में 25 परसेंट की कमी आएगी। फाइनेंशियल ईयर 2011 से 2022 तक 13.6% लोग पांच लाख रुपये से अधिक इनकम ग्रुप में शामिल हुए हैं। इनमें 8.1 परसेंट पांच से 10 लाख रुपये इनकम वाले ग्रुप में शामिल हुए हैं जबकि 3.8 परसेंट लोग 10 से 20 लाख रुपये वाले ब्रेकेट में पहुंच गए हैं। स्टडी के मुताबिक जीरो टैक्स वाले टैक्सपेयर्स की संख्या में कमी आई है। फाइनेंशियल ईयर 2022 में आधे रिटर्न पांच राज्यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से भरे गए।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...