4.3 C
London
Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedभारत ने 21 साल बाद जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब, इमोशनल हुईं...

भारत ने 21 साल बाद जीता मिसेज वर्ल्ड का खिताब, इमोशनल हुईं सरगम कौशल

Published on

21 साल का लंबा इंतजार खत्म हुआ. भारत ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है. सरगम कौशल मिसेज वर्ल्ड 2022 की विनर बन गई हैं. ये लम्हा हर किसी के लिये बेहद खुशनुमा और इमोशनल भरा रहा.

सरगम कौशल बनीं मिसेज वर्ल्ड 2022
मिसेज वर्ल्ड 2022 इवेंट का आयोजन अमेरिका में किया गया था. ब्यूटी कॉम्पटिशन में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स ने शिरकत की. 21 साल बाद जब मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम हुआ, तो सरगम कौशल स्टेज पर इमोशनल होती हुई दिखीं. सोशल मीडिया पर सरगम का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. वीडियो में सरमग ताज पहनते हुए रोती हुई दिखाई दे रही हैं. हालांकि, ये उनके खुशी के आंसू थे.

मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज जीतने के बाद सरगम कौशल को सेलेब्स से बधाईयां मिलनी शुरू हो गई हैं. अदिति गोवित्रीकर, सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय, और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सरगम को जीत की बधाई दी है. अदिति गोवित्रीकर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, इस जर्नी का हिस्सा बन कर खुश हूं. 21 साल बाद ताज वापस आया है. आपको दिल से बधाई. 2001 में अदिति गोवित्रीकर ने ये ताज अपने नाम करके देश का मान बढ़ा दिया था.

कौन हैं सरगम कौशल?
मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतकर देशवासियों का नाम रोशन करने वाली सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की निवासी हैं. वो एक शिक्षक और मॉडल हैं. सरगम की शादी 2018 में हुई थी. शादी के बाद से ही उनके दिल में ब्यूटी पेजेंट जीतने का जुनून सवार था. इसके बाद उन्होंने मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

कॉन्फिडेंस और सुंदरता साथ लेकर अमेरिका के लास वेगास पहुंची सरगम कौशल जीत कर ही भारत वापस लौटीं. सरगम कौशल मिसेज इंडिया 2022 में भी हिस्सा ले चुकी हैं. उन्होंने मिसेज इंडिया का खिताब जीता भी था. शादी के बाद पहले सरगम ने मिसेज इंडिया का ताज जीता. वहीं अब उन्होंने मिसेज वर्ल्ड बन कर साबित किया कि अगर सपनों की उड़ान ऊंची हो, तो फर्क नहीं पड़ता कि आप शादीशुदा हैं या नहीं. सरगम कौशल को दिल से बधाई.

Latest articles

शिक्षा में नवाचार और भारतीय ज्ञान परंपरा का संगम: उच्च शिक्षा अब होगी रोजगारपरक – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार , आधुनिक तकनीक और भारतीय...

रेडियो बना जन-संवाद का सशक्त माध्यम, ‘मन की बात’ ने फूंकी नई जान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम...

पिपलानी इलाके की लेबर कॉलोनी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के पिपलानी इलाके की लेबर कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना...

दूषित पानी के मुद्दे पर विधानसभा घमासान, कांग्रेस ने बोतलों में गंदा पानी दिखाकर किया प्रदर्शन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को राजनीतिक पारा उस समय चढ़...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...