4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedमहाकुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगाकर इंडिगो के सीईओ हुए भावविभोर,...

महाकुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगाकर इंडिगो के सीईओ हुए भावविभोर, कहा- पूरी जिंदगी…

Published on

नई दिल्‍ली

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने हाल में प्रयागराज में महाकुंभ में हिस्‍सा लिया। बीते रव‍िवार को सुबह 5 बजे लाखों श्रद्धालुओं के बीच उन्‍होंने संगम में डुबकी लगाई। इस अनुभव को उन्होंने विनम्र और कृतज्ञतापूर्ण बताया। कहा कि यादें उनके साथ हमेशा रहेगी। इस दौरान उन्होंने ‘अराजकता में शांति’ का अनुभव किया। एल्बर्स ने महाकुंभ में भारी भीड़ के दौरान इंडिगो की प्रयागराज एयरपोर्ट टीम के काम की भी सराहना की। 29 जनवरी तक कुंभ की शुरुआत से अब तक 27.5 करोड़ से ज्‍यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स 26 जनवरी को प्रयागराज में महाकुंभ मेले में शामिल हुए। उन्होंने सुबह 5 बजे लाखों श्रद्धालुओं के बीच संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा अनुभव है जिसे वह पूरी ज‍िंंदगी याद रखेंगे।

सीईओ हुए भावव‍िभोर
एल्बर्स ने LinkedIn पर लिखा, ‘कोई भी शब्द, वाक्य या तस्वीर इस जगह या ऊर्जा का सही वर्णन नहीं कर सकती। मैंने लगभग 10 लाख लोगों के साथ पवित्र नदियों के संगम में सुबह 5 बजे स्नान किया। यह सब मंत्रोच्चार, प्रार्थना, भक्ति और मानवता की एकता के बीच हुआ।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘अराजकता में शांति का एक अकथनीय क्षण।’

टीम को धन्‍यवाद द‍िया
इंडिगो प्रमुख 26 जनवरी को ‘भारत की संस्कृति, आध्यात्मिकता और विरासत के संगम का जश्न मनाने’ के लिए प्रयागराज गए थे। उन्होंने कहा, ‘इतने दिव्य अनुभव का हिस्सा बनकर मैं विनम्र और आभारी हूं। यह जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।’

एल्बर्स ने महाकुंभ के दौरान भारी भीड़ के समय इंडिगो की प्रयागराज एयरपोर्ट टीम के उत्कृष्ट कार्य के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। महाकुंभ 2025 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। गुरुवार को मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...