12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedएयरपोर्ट के गेट पर बेहोश होकर गिरा इंडिगो का पायलट, अस्पताल पहुंचते...

एयरपोर्ट के गेट पर बेहोश होकर गिरा इंडिगो का पायलट, अस्पताल पहुंचते ही मौत, 48 घंटे में दो भारतीय पायलटों की मौत

Published on

नागपुर

इंडिगो के 40 वर्षीय पायलट की गुरुवार को नागपुर एयरपोर्ट के एंट्री गेट के पास बेहोश होकर गिरने से मौत हो गई। वह नागपुर-पुणे के बीच उड़ान भरने वाले थे, इससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि कैप्टन मनोज सुब्रमण्यम दोपहर करीब 12 बजे हवाई अड्डे के सुरक्षा क्षेत्र में बेहोश हो गए। मनोज को केआईएमएस-किंग्सवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीते 48 घंटे के अंदर दो भारतीय पायलटों की अचानक मौत का मामला सामने आया है।

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृष्टया पायलट मनोज सुब्रमण्यम की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। अस्पताल के प्रवक्ता एजाज शमी ने कहा कि आपातकालीन टीम ने मनोज का उपचार करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इंडिगो ने एक बयान में कहा, ‘हम आज नागपुर में अपने एक पायलट के निधन पर दुखी हैं। नागपुर हवाई अड्डे पर उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।’

एक हफ्ते में तीसरा मामला
इस हफ्ते पायलटों की अचानक मौत का यह तीसरा मामला सामने आया है, जिनमें से दो भारतीय शामिल हैं। कतर एयरवेज का एक अनुभवी पायलट बुधवार को एक यात्री के रूप में दिल्ली से दोहा जा रहा था। रास्‍ते में गंभीर रूप से बीमार पड़ने से उसकी मोत हो गई। उड़ान क्यूआर 579 को बीच रास्‍ते से दुबई के लिए डायवर्ट किया गया। यह पायलट पहले एलायंस एयर और स्पाइसजेट के साथ जुड़ा था।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...