24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedमहंगाई का यू टर्न, 4 महीने कम रहने के बाद फिर बढ़ी,...

महंगाई का यू टर्न, 4 महीने कम रहने के बाद फिर बढ़ी, दाल-सब्जी के दामों ने सरकार को दिया झटका

Published on

नई दिल्ली

देश में महंगाई ने एक बार फिर सरकार को बड़ा झटका दिया है। चार महीने कम रहने के बाद महंगाई दर फिर बढ़ गई है। जून महीने में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 4.49 फीसदी पहुंच गई है। मई महीने में ये आंकड़ा सिर्फ 2.96 फीसदी था। बताया जा रहा है कि दाल-सब्जी के दामों में आई तेजी ने ही महंगाई को बढ़ाया है।

महंगाई ने फिर दिया झटका
अब क्योंकि खाद्य महंगाई दर में बढ़ोतरी देखने को मिली, ऐसे में खुदरा महंगाई भी 4.81 प्रतिशत पर पहुंच गई। सरकार के लिए चिंता की बात ये है कि मई में ये आंकड़ा सिर्प 4.31 फीसदी था, यनी कि एक महीने में ये बदलाव देखने को मिला है। इसके ऊपर दाल-सब्जी के दामों में जो तेजी आई है, उसने भी आम लोगों को परेशान कर रखा है। टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं, दूसरी सब्जियों के रेट भी बढ़ गए हैं।

दाल के दामों में क्यों तेजी?
एक आंकड़ा ये भी सामने आया है कि जून में दाल की जो महंगाई दर है वो 10.53 फीसदी पर पहुंच गई है, ये मई में 6.56 प्रतिशत थी। इसी तरह साग-सब्जियों की दर है, वो जून में -0.93 फीसदी दर्ज की गई है। अब सब्जियों के दाम तो ज्यादा हुए ही हैं, मसालों के दामों में भी तेजी चल रही है। इस समय मसालों की महंगाई दर 19.19 फीसदी है, मई में ये आंकड़ा 17.90 फीसदी था।

दूसरे सेक्टरों का क्या हाल?
जानकारी के लिए बता दें कि जून महीने के लिए आरबीआई ने महंगाई दर का प्रोजेक्शन 4.6 फीसदी रखा था। लेकिन असल आंकड़ा उससे ज्यादा निकला है। वैसे सरकार का एक आंकड़ा ये भी बताता है कि मई में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 5.2 फीसदी रहा, जो पिछले साल उसी महीने में 19.7 प्रतिशत पर था। ये आंकड़े चुनावी मौसम में मोदी सरकार के लिए गुड न्यूज नहीं माने जा सकते। वैसे भी इस देश में महंगाई एक बड़ा मुद्दा रहा है, इसमें किसी भी पार्टी जिताने की भी क्षमता है और सत्ता से बेदखल करने की भी।

Latest articles

बीएचईएल प्लांट कमेटी की बैठक में गूंजीं कर्मचारियों की मांगें, कस्तूरबा अस्पताल और टाउनशिप के मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। बीएचईएल भोपाल के अतिथि गृह 'देवी अहिल्या सभागार' में शनिवार को कार्यपालक निदेशक...

बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर...

बीएचईएल भोपाल को सीआईआई की ‘ग्रीनको सिल्वर रेटिंग’ से सम्मानित किया

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के नाम एक और बड़ी पर्यावरण उपलब्धि...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...