4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedजैकलीन से चल रही पूछताछ, कितने गिफ्ट लिए? कहां से मिला? 6...

जैकलीन से चल रही पूछताछ, कितने गिफ्ट लिए? कहां से मिला? 6 अफसर की टीम दाग रही ये सवाल

Published on

नई दिल्ली

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के जेल से 200 करोड़ रुपये वसूली मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) पूछताछ कर रही है। जैकलीन बुधवार सुबह करीब 11 बजे EOW के दफ्तर पहुंचीं। वहां सुकेश से मुलाकात करवाने वालीं पिंकी ईरानी भी मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस के 5-6 अफसरों की टीम इस पूछताछ में शामिल है। इसी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही से भी पुलिस घंटों पूछताछ कर चुकी है। दिल्ली के मंडोली जेल में बंद सुकेश की करीबी जैकलीन को पहले सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि, अभिनेत्री ने कुछ जरूरी कामों का हवाला देकर पेशी की दूसरी तारीख मांगी थी।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री नोरा फतेही से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने रोहिणी जेल से ठगी का जाल फैलाने वाले सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना मारिया समेत 11 के खिलाफ मकोका के तहत चार्जशीट 2021 में दाखिल कर चुकी है। माना जा रहा पुलिस जैकलीन से सुकेश के जरिए मिले गिफ्ट के बारे में पूछ सकती है। पुलिस इस गिफ्ट के सोर्स के बारे में भी सवाल कर सकती है।

जैकलीन ने ये सवाल पूछ सकती है पुलिस
-सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस तिहाड़ जेल से महाठग सुकेश चंद्रशेखर के वसूली सिंडिकेट के बारे में जानकारी जुटाना चाहती है।
-पुलिस सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन के रिश्तों के बारे में भी पूछताछ कर सकती है। शुरू में तो जैकलीन ने सुकेश से किसी प्रकार की रिश्ते की बात नकार दी थी। हालांकि, बाद में फोटो वायरल होने के बाद सुकेश ने ईडी को बताया था कि वह और जैकलीन एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
-दिल्ली पुलिस ये भी जानने की कोशिश करेगी कि क्या जैकलीन सुकेश के कारनामों से वाकिफ थी या नहीं?
-अपराध शाखा ये भी जानने की कोशिश करेगी कि क्या जैकलीन सुकेश के सोर्स को जानने के बाद भी गिफ्ट लिए हैं? अगर ऐसा हुआ तो जैकलीन के खिलाफ सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जा सकती है।
-दिल्ली पुलिस सुकेश के जेल अधिकारियों से रिश्तों को लेकर भी सवाल पूछ सकती है।

सुकेश पर लगा है मकोका
रोहिणी जेल से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली करने वाले सुकेश समेत 11 लोगों पर मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट-1999) के तहत चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। ईओडब्ल्यू ने पटियाला हाउस कोर्ट में दिसंबर 2021 में इसे पेश किया था। ईओडब्ल्यू नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीस पर भी मकोका लगाना चाहती थी, लेकिन लीगल डिपार्टमेंट ने मंजूरी नहीं दी थी। उसकी राय थी कि कि दोनों बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने गिफ्ट लिए थे। गिफ्ट किस पैसे से दिया जा रहा है, इसकी जानकारी लेने वाले को हो, ये जरूरी नहीं है। इसीलिए उस समय दाखिल चार्जशीट में इन्हें आरोपी नहीं बनाया गया था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...